एशिया कप से लौटने के बाद रिंकू सिंह ने अपनी बहन को दिया खास गिफ्ट, वायरल हुई तस्वीरें

Rinku Singh: रिंकू सिंह ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में विनिंग चौका लगाया था. अब रिंकू यूएई से भारत लौट चुके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के बाद अपनी बहन नेहा सिंह को खास गिफ्ट दिया है. खास गिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रिंकू एशिया कप 2025 के बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 सीरीज में नजर आएंगे. वह पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेलेंगे.

cricket News - 2025-10-06T192625.357

Rinku Singh: एशिया कप 2025 में रिंकू सिंह को केवल फाइनल खेलने का मौका मिला था. हालांकि उन्होंने टीम इंडिया की ओर से विनिंग रन मारा और हमेशा के लिए यादगार बना लिया. रिंकू को एशिया कप में लीग स्टेज और सुपर 4 में मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला था. यूएई से लौटने के बाद अब रिंकू एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. रिंकू ने अपनी बहन को खास गिफ्ट दिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने दिया खास उपहार

रिंकू सिंह ने अपनी बहन नेहा सिंह को नई इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी शेयर किया. रविवार को पोस्ट की गई तस्वीरों में, भाई-बहन अलीगढ़ स्थित अपने घर के बाहर नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन

नेहा ने स्कूटर चलाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह, रिंकू से मिले अपने नए तोहफे को दिखा रही हैं. परिवार का यह मिलन रिंकू द्वारा पिछले साल खरीदे गए आलीशान बंगले में हुआ, जिसका नाम उनकी मां के नाम पर ‘वीणा पैलेस’ रखा गया है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह को भारतीय टीम में चुना गया है. रिंकू अब ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. अगर रिंकू को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेलेंगे. इससे पहले रिंकू ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है.

विज्ञापन

रिंकू सिंह का करियर

भारत के लिए रिंकू सिंह ने 2 वनडे मैच में 27.50 की औसत के साथ 55 रन बनाए हैं. इसके अलावा 34 टी-20 मैच में उन्होंने 42.30 की औसत के साथ 550 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ