IPL 2025: पिता रिकी पोंटिंग की 'Cut Copy Paste' हैं फ्लेचर पोंटिंग, बैटिंग से तहलका मचा कर लूटी महफिल

Ricky Ponting: रिकी पोंटिंग के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता की तरह ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Ipl 2025 (49)

Ricky Ponting son Fletcher Ponting: आईपीएल 2025 का खुमार फैंस पर बढ़ चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन लीग में रोमांचक मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। इस बार सभी टीमों में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। पिछले कई सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए हेड कोच की भूमिका निभाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर हेड कोच अहम भूमिका निभा रहे हैं। सीजन के दौरान रिकी पोंटिंग के बेटे फ्लेचर पोंटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लेचर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

पिता पोंटिंग जैसी बल्लेबाजी

रिकी पोंटिंग के बेटे का नाम फ्लेचर पोंटिंग है। फ्लेचर को भी क्रिकेट खेलने का शौक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिकी पोंटिंग अपने बेटे को अभ्यास कराते हुए दिख रहे हैं। फ्लेचर इस दौरान ड्राइव और पुल शॉट खेलते हुए दिख रहे हैं। उनकी झलक पिता पोंटिंग में मिल रही है। उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा है कि मानों जूनियर पोंटिंग ही बल्लेबाजी करे रहे हैं।

विज्ञापन

फ्लेचर के शॉट खेलने का तरीका भी अपने पिता से मेल खाता है। रिकी पोंटिंग अपने जमाने में पुल शॉट तगड़ा खेलते थे और अब ठीक फ्लेचर भी उनकी तरह ही बेहतरीन तकनीक के साथ शॉट खेल रहे हैं। फ्लेचर का ड्राइव और डिफेंस भी शानदार है। बेटे की बल्लेबाजी देखकर कहा जा सकता है कि पोंटिंग ने फ्लेचर पर खूब मेहनत की है।

विज्ञापन

कौन सा बल्लेबाज इस सीजन जड़ सकता है दोहरा शतक?

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स कई बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है, जबकि कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पहले मैच में पंजाब ने गुजरात को हराकर अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। अब पंजाब का आगामी मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ