RCB vs DC, Rishabh Pant, Axar Patel: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 62वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। स्लो ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत को 1 मैच बाहर बैठना होगा। ऐसे में उनकी जगह अब अक्षर पटेल टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। हेड कोच रिकी पोंटिंग ने इस बात की पुष्टि की है।
खिलाड़ियों पर ठोका गया जुर्माना
राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स के पिछले मैच में स्लो ओवर रेट के लिए पंत पर एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इस मुकाबले के 20वें ओवर से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेल में 10 मिनट पीछे थी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन तीसरी बार यह अपराध (स्लो ओवर रेट) किया है। कप्तान पंत के अलावा इम्पैक्ट प्लेयर समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना (जो कम हो) ठोका गया है। बता दें कि दिल्ली ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए एक अपील दायर की जिसे समीक्षा के लिए BCCI लोकपाल के पास भेजा गया। लोकपाल ने सुनवाई की और कहा कि मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।
अक्षर पटेल होंगे 14वें कप्तान
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने वाले 14वें कप्तान होंगे। सबसे पहले 2008 में वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली की कमान सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 52 मैच खेले थे और में जीत दर्ज की थी। इसके बाद गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप, महेला जयवर्धने, रॉस टेलर, डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जहीर खान, करुण नायर, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं।
दिल्ली के कप्तानों की लिस्ट
वीरेंद्र सहवाग: 52 मैच, 28 जीते
गौतम गंभीर: 25 मैच, 12 जीते
दिनेश कार्तिक: 6 मैच, 2 जीते
जेम्स होप: 3 मैच, 0 जीते
महेला जयवर्धने: 18 मैच, 6 जीते
रॉस टेलर: 2 मैच, 0 जीते
डेविड वॉर्नर: 16 मैच, 5 जीते
केविन पीटरसन: 11 मैच, 1 जीते
जेपी डुमिनी: 16 मैच, 6 जीते
जहीर खान: 23 मैच, 10 जीते
करुण नायर: 3 मैच, 2 जीते
श्रेयस अय्यर: 41 मैच, 21 जीते
ऋषभ पंत: 42 मैच, 22 जीते
ये भी पढ़ें: James Anderson Retirement: जेम्स एंडरसन ने किया बड़ा ऐलान, जुलाई में खेलेंगे आखिरी टेस्ट मैच
ये भी पढ़ें: KKR vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines