'अभी हमने कुछ हासिल नहीं...' क्वालिफायर में पहुंची Punjab Kings फिर भी खुश नहीं रिकी पोंटिंग?
Ricky Ponting PBKS: पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान सामने आया है।
Edited By Shubham Mishra

Ricky Ponting
Edited By Shubham Mishra

Ricky Ponting
Ricky Ponting PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पंजाब के शेरों ने मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित किया। 11 साल बाद पंजाब की टीम ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी लाजवाब रही है, जबकि टीम के प्लेयर्स का प्रदर्शन भी धांसू रहा है। हालांकि, इन सबके बावजूद हेड कोच रिकी पोंटिंग ने टीम को अभी सेलिब्रेट ना करने की सलाह दी है। पोंटिंग का कहना है कि अभी तक टीम ने कुछ भी हासिल नहीं किया है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने पहले क्वालिफायर में अपनी सीट बुक कर ली है। जीत के बाद टीम के प्लेयर्स मैदान पर सेलिब्रेट करते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि, पोंटिंग का मानना है कि टीम ने अभी कुछ भी हासिल नहीं किया है। उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है कि हां यह अभी तक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अगर हम पीछे की तरफ देखेंगे, तो हमने अब तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। जब से टीम ने क्वालिफाई किया है तब से मैं हर प्लेयर को सही बात कह रहा हूं।”
Punjabi aa gaye oyee! 🕺🏻🔥 pic.twitter.com/cZMiWUI2i6
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 18, 2025
हेड कोच पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ” मैं श्रेयस अय्यर के साथ दोबारा काम करना चाहता था। हमने एक साथ मिलकर दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था और वह एक शानदार इंसान हैं। श्रेयस एक लाजवाब लीडर हैं। अय्यर को पता है कि कब प्लेयर की पीठ थपथपानी है और कब खिलाड़ी को जरूरत पड़ने पर किक मारनी है।” कप्तानी के साथ-साथ अय्यर का प्रदर्शन बल्ले से भी जबरदस्त रहा है। 14 मैचों में अय्यर 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 514 रन ठोक चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: