County Championship Nor vs Der: आपने स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत को स्पिनर्स के खिलाफ आगे बढ़कर छक्का मारते देखा होगा। पंत की ये बेखौफ बल्लेबाजी दुनियाभर में मशहूर है। जिसे कई बल्लेबाज अपनाने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि हर कोई कामयाब नहीं हो पाता क्योंकि ये इतना आसान भी नहीं है। अब ऋषभ पंत की इसी स्टाइल को कॉपी करने के चक्कर में एक बल्लेबाज इस तरह आउट हुआ कि सब हैरान रह गए।
रिकार्डो वास्कोनसेलोस अजीबो-गरीब तरीके से हुए आउट
ऐसा ही नजारा इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 में सामने आया। जिसमें बल्लेबाज का बल्ला ही हवा में उड़ गया। डर्बीशायर के एक्स हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया गया है।
ये मैच नॉर्थम्पटनशायर और डर्बीशायर के बीच खेला जा रहा है। सलामी बल्लेबाज रिकार्डो वास्कोनसेलोस दूसरी पारी में 65 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे थे। वह डर्बीशायर के कप्तान डेविड लॉयड के खिलाफ छक्का मारना चाह रहे थे, लेकिन वे चूके और अजीब तरीके से अपना विकेट गंवा बैठे।
हाथ से छूटकर हवा में ही उड़ गया बल्ला
बाएं हाथ के वास्कोनसेलोस ने गेंद को डीप मिडविकेट पर उड़ाकर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन उनका बल्ला हाथ से छूटकर हवा में स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गया। जैसे ही बल्ला उनके हाथ से छूटा, बॉल उनके पैरों से निकली और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। जिससे वे आउट हो गए। इस अजीबो-गरीब विकेट को देखकर हर कोई दंग रह गया।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत से आप भी पूछ सकते हैं सवाल, खिलाड़ी ने खुद बताया प्रोसेस
ऋषभ पंत का भाई…
इस वीडियो के सामने आने के बाद कई मजेदार कमेंट आए हैं। एक ने कहा- ऋषभ पंत का भाई दिखा। दूसरे ने लिखा- नए तरीके का कॉट एंड बोल्ड। वहीं एक ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि वह बल्ले को पकड़ने के लिए भागा होगा।
ये भी पढ़ें: Deepthi Jeevanji: जिसे लोग कहते थे मानसिक रूप से बीमार, उसने जापान में रचा इतिहास
करुण नायर ने ठोका पचासा
इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज करुण नायर भी खेल रहे हैं। करुण नायर पहली पारी में फेल रहे। उन्होंने 34 गेंदों में 6 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। करुण ने 46 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का जड़कर 55 रन बनाए। जिससे टीम को 310 रन का स्कोर बनाने में मदद मिली। डर्बीशायर को इस मुकाबले में 371 रन का टार्गेट दिया गया है।
ये भी पढ़ें: IPL में सिर्फ ये टीम जीत पाई एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल, क्या RCB कर पाएगी कारनामा?
ये भी पढ़ें: IPL 2024: स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित शर्मा की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी, बताई हर क्लिप की पूरी कहानी
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
46 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines