IPL 2024: स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित शर्मा की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी, बताई हर क्लिप की पूरी कहानी

Star Sports Rohit Sharma: IPL 2024 के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित शर्मा के पोस्ट के बाद अपना बयान जारी किया है। स्टार स्पोर्ट्स ने दोनों वीडियो पर अपनी सफाई दी है।

Star Sports Rohit Sharma

Star Sports Rohit Sharma

Star Sports Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा की नाराजगी खुलकर सामने आई। सोशल मीडिया पर उन्होंने आईपीएल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मर्जी के बिना उनके वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। उन्हें प्रसारित भी किया जाता है। इससे खिलाड़ियों की निजता को खतरा पैदा हो गया है। रोहित का ये बयान सामने आने के बाद ब्रॉडकास्टर को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब स्टार स्पोर्ट्स ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन

आधिकारिक रूप से मिला था एक्सेस 

स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से सामने आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, क्लिप 16 मई को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रिकॉर्ड की गई थी। इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स को आधिकारिक रूप से एक्सेस मिला था। स्टार स्पोर्ट्स ने आगे कहा कि इस बातचीत का न तो कोई ऑडियो रिकॉर्ड किया गया और न ही प्रसारित किया गया।

विज्ञापन

प्राइवेसी का ध्यान

इसी के साथ चैनल ने दूसरे वीडियो के बारे में भी सफाई दी, जिसमें रोहित हाथ जोड़कर ऑडियो बंद करने की गुहार लगाते नजर आ रहे थे। चैनल ने कहा- वो क्लिप स्टार स्पोर्ट्स के प्री-मैच लाइव कवरेज में दिखाया गया था। उसे एडिट करने की गुंजाइश नहीं थी। चैनल ने आगे कहा कि हम प्लेयर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हैं। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, रोहित शर्मा से जुड़े दो वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें से एक में वह केकेआर के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इसमें रोहित यह कहते हुए सुने गए कि ‘मेरा ये लास्ट है।’ खास बात यह है कि ये वीडियो केकेआर के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया था। जिसे बाद में विवाद बढ़ने के बाद डिलीट कर दिया गया। इसके बाद लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले जब रोहित धवल कुलकर्णी से बात कर रहे थे, तब जैसे ही उन्होंने कैमरे की ओर देखा, उन्होंने हाथ जोड़कर ऑडियो बंद करने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

रोहित ने क्या कहा? 

रोहित ने दोनों वीडियो वायरल होने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ दी थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि क्रिकेटरों की जिंदगी में बहुत ज्यादा दखल बढ़ गया है। कैमरे हमसे जुड़े हर पहलू को रिकॉर्ड कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद इसे ऑन एयर किया गया। ये प्राइवेसी का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कंटेंट और व्यूज की चाह एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ