Deepthi Jeevanji: जिसे लोग कहते थे मानसिक रूप से बीमार, उसने जापान में रचा इतिहास

Deepthi Jeevanji Profile: भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने जापान में विश्व रिकॉर्ड बनाया। दीप्ति जीवनजी का जीवन संघर्ष से गुजरा है।

Deepthi Jeevanji Profile

Deepthi Jeevanji Profile

Deepthi Jeevanji Profile: भारत की पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने इतिहास रच दिया है। दीप्ति ने सोमवार को जापान के कोबे में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर टी20 वर्ग दौड़ में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। दीप्ति ने इसके साथ ही 55.07 सेकंड के रिकॉर्ड टाइम के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दीप्ति जीवनजी ने पिछले साल पेरिस चैंपियनशिप के दौरान बनाए गए 55.12 सेकंड के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। ये रिकॉर्ड अमेरिका की ब्रीना क्लार्क ने बनाया था। आइए जानते हैं कि दीप्ति जीवनजी कौन हैं?

विज्ञापन

कई रिकॉर्ड बनाए

दीप्ति जीवनजी का जन्म 27 सितंबर 2003 को तेलंगाना के कलेडा गांव में हुआ था। वह 400 मीटर टी-20 दौड़ में हिस्सा लेती हैं। दीप्ति ने इससे पहले भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्हें 2022 हांग्जो एशियाई पैरा गेम्स के लिए चुना गया था। जहां उन्होंने नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही रिकॉर्ड टाइम के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। दीप्ति ने उस वक्त 56.69 सेकंड का समय निकाला और थाईलैंड की ओरावन कैसिंग को पीछे कर गोल्ड हासिल किया। दीप्ति 56.18 सेकंड के समय के साथ पेरिस 2024 पैरालिंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं।

विज्ञापन

कभी लोग मारते थे ताना 

दीप्ति काफी गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर थे। दीप्ति का परिवार इतना गरीब था कि उनके पास अपनी बेटी को वारंगल से हैदराबाद भेजने के लिए बस का किराया देने तक के पैसे नहीं थे। कभी उनके माता-पिता को लोग दीप्ति का नाम लेकर ‘मानसिक रूप से बीमार’ कहते और ताना मारते। अब वही लोग उनके घर बधाई देने पहुंचे हैं।

विज्ञापन

दीप्ति ने संघर्ष से तय किया सफलता का रास्ता 

कोच रमेश के अनुसार, दीप्ति ने संघर्ष का सामना करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। उनके माता-पिता को ये ताने सुनने पड़ते थे कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए इसकी शादी नहीं हो सकती। रमेश की मुलाकात दीप्ति से एक स्कूल मीट के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्होंने उसे प्रशिक्षित करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

इनाम की राशि बेचकर खरीदी जमीन 

दीप्ति की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि उन्हें अपनी जमीन का एक टुकड़ा भी बेचना पड़ा, लेकिन जब पैरा एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल के साथ 30 लाख रुपये का इनाम मिला तो उन्होंने इससे जमीन खरीद ली। दीप्ति को जब-जब मेडल या पुरस्कार राशि मिली, उन्होंने इसे बेचकर जमीन खरीदी। अब उनका परिवार इस पर खेती करता है। दीप्ति के करियर को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की भी भूमिका रही है। जिन्होंने उन्हें हैदराबाद में ट्रेनिंग करने का सुझाव दिया था। गोपी-मित्रा फाउंडेशन ने उन्हें सहयोग किया है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या होंगी विश्व कप की प्लेइंग कंडीशन? टाई हुआ मैच तो ऐसे निकलेगा नतीजा 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ