IPL 2026 Final, RCB vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु की टीम ने पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को 92 रन के बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था. वहीं, गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा क्वालिफायर खेलना पड़ा, जहां उसने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.
अब दोनों टीमें अहमदाबाद के मैदान पर ट्रॉफी के लिए जंग करेंगी. इस महामुकाबले में आरसीबी अपना खिताब बचाना चाहेगी, जबकि गुजरात दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की है. इससे पहले यहां जानिए इस खिताबी मुकाबले में अहमदाबाद की पिच कैसा बर्ताब करेगी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड: (RCB vs GT Head To Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिड़ंत में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 5 जीते हैं, जबकि GT ने 4 मैच अपने नाम किए. वहीं, आईपीएल 2026 में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें आरसीबी 2-1 से आगे है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की पिच रिपोर्ट (RCB vs GT Pitch Report)
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है. यह मैदान लंबे समय से अपनी बैंटिंग फ्रेंडली सतह के लिए जाना जाता है, जहां गेंद अच्छी उछाल और गति के साथ बल्ले पर आती है. खासकर लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 से 180 रन के बीच रहता है, जबकि 170 से 180 रन से अधिक का स्कोर अक्सर चुनौतीपूर्ण साबित होता है.
शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और अतिरिक्त बाउंस का फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. ऐसे में फाइनल में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने या सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता रखते हैं.
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर रहेगी. वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वे इसे खिताबी जंग में भी जारी रखना चाहेंगे. इन दोनों के अलावा, GT के जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 की बदौलत शुभमन गिल की भारतीय T20I टीम में होगी वापसी? जानिए कहां फंसेगा पेंच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की IPL 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल से पहले शुभमन गिल ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, राशिद खान के पास भी है आगे निकलने का मौका
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
41 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines