RCB Vs CSK, RCB fans misbehave CSK fans: IPL 2024 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला देखने को मिला था। बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने CSK को 27 रन से मात दी थी। इस हार के साथ ही चेन्नई जहां प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, वहीं बेंगलुरु ने जीत के साथ अंतिम 4 में जगह पक्की की। मैच के बाद स्टेडियम के बाहर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि RCB फैंस CSK फैंस के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
पुलिस ने किया बीच-बचाव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि CSK फैंस मैदान से बाहर निकल रहे हैं और RCB समर्थक उन्हें तंग कर रहे हैं। RCB समर्थक के झुंड ने CSK फैंस को घेर रखा है। इस दौरान वह नाच रहे हैं, CSK प्रशंसकों के सामने चिल्ला रहे हैं और उनकी टी-शर्ट भी खींच रहे हैं। इस दौरान पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। हालांकि, फिर भी RCB फैंस अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो पुलिस को लाठी का सहारा लेना पड़ता है।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली ने 47, रजत पाटीदार ने 41 और कैमरून ग्रीन ने 38 रन बनाए। CSK की ओर से शार्दुल ठाकुर को 2 और तुषार देशपांडे-मिचेल सेंटनर को 1-1 सफलता मिली। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। रचिन रविंद्र ने 61, रवींद्र जडेजा ने 42 और अजिंक्य रहाणे ने 33 रन बनाए। यश दयाल ने 2 और ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, कैमरून ग्रीन ने 1-1 शिकार किया।
ये भी पढ़ें: RR vs KKR: अगर बारिश से धुला मैच, तो क्या होगी 4 टीमों की स्थिति? जानें पॉइंट्स टेबल का समीकरण
ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS: इन फॉर्म ट्रेविस हेड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाही लिस्ट में जुड़ गया नाम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines