RCB vs CSK Preview: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। जिस मैच का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था वह अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। IPL 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को अगर अंतिम-4 में जगह बनानी है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। हालांकि, RCB को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो 18.1 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य चेज या फिर 180 के लक्ष्य में 18 रनों से जीत दर्ज करनी होगी।
17वें सीजन में RCB और CSK का प्रदर्शन
17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है। 6 में CSK को हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। दूसरी ओर इस सीजन की शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली RCB ने दमदार वापसी की। टीम ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं और 6 में विजयी पताका फहराया है। RCB के 12 अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर: अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, मुकेश चौधरी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विशाल विजयकुमार, हिमांशु शर्मा।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड की बात करें तो CSK का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 32 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, वहीं बेंगलुरु को सिर्फ 10 में जीत मिली है। IPL 2024 के पहले मैच में RCB और CSK टकराई थी। इस मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने अब तक 90 मैच खेले हैं और 43 में जीत दर्ज की है। 43 में उन्हें हार मिली है और 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान पर CSK ने 11 मैच खेले हैं और 6 में विजय प्राप्त की है। 4 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘मैसेज करके पहले ही बता दिया..’ सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, इन 3 टीमों को नहीं मिला मौका
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
21 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
28 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines