IPL 2024: 'मैसेज करके पहले ही बता दिया..' सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का बड़ा बयान

IPL 2024: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। विराट ने बताया कि संन्यास का ऐलान करने से पहले सुनील ने उनको मैसेज करके जानकारी दी थी।

ipl 2024 rcb vs csk virat kohli reaction on Sunil Chhetri retirement

ipl 2024 rcb vs csk virat kohli reaction on Sunil Chhetri retirement Image Credit: Social Media

IPL 2024 Virat Kohli On Sunil Chhetri Retirement: आईपीएल 2024 के बीच भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेना का फैसला किया है। वीडियो शेयर करके सुनील ने देशवासियों के सामने अपने संन्यास की जानकारी को साझा किया है। जिसपर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी कमेंट किया था। वहीं अब विराट ने सुनील छेत्री के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। विराट ने बताया उनको पहले ही पता था।

विज्ञापन

सुनील ने विराट को दी थी जानकारी

विराट कोहली ने आरसीबी Insider Show में बताया कि उसने मुझे मैसेज करके बताया था कि वो ऐसा करने जा रहा है। शायद उनको अपने इस फैसले से शांति मिली होगी। वो बहुत प्यारा लड़का है मैं उनके लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करता है। पिछले कुछ सालों में मैंने उनको काफी अच्छे से जाना है हम काफी करीब भी है। कोहली और सुनील को काफी अच्छा दोस्त माना जाता है। पिछले साल आईपीएल के दौरान सुनील छेत्री आरसीबी का मैच देखने भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और आरसीबी टीम से मुलाकात भी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएसके के साथ होगा आरसीबी का अहम मुकाबला

आईपीएल 2024 में विराट कोहली कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ऑरेंज कैप पर भी कोहली का कब्जा है। इस सीजन कोहली एक शतक भी लगा चुके हैं। वहीं अब कोहली से आरसीबी को सीएसके के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में एक शानदार पारी की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

विराट अभी तक 13 मैचों में 661 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 155 का रहा है। अभी तक इस सीजन कोहली के बल्ले से 56 चौके और 33 छक्के निकल चुके हैं। ये मुकाबला 18 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ