IPL 2024: 'मुझे उनकी कप्तानी पसंद..' हार्दिक पांड्या पर दिए गए बयान पर डिविलियर्स का यूटर्न

IPL 2024 Ab De Villiers On Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर काफी सवाल उठ रहे हैं। जिसको लेकर एबी डिविलियर्स ने भी बीते कुछ दिन पहले पांड्या को घमंडी कप्तान बताया था। अपने इस बयान पर अब डिविलियर्ल ने यूटर्न ले लिया है।

ipl 2024 AB de Villiers clarifies his captaincy comment on Hardik Pandya mumbai indians

ipl 2024 AB de Villiers clarifies his captaincy comment on Hardik Pandya mumbai indians

IPL 2024 Ab De Villiers On Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी कप्तानी में इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली मुंबई पहली टीम बनी।

विज्ञापन

जबसे हार्दिक मुंबई के कप्तान बने हैं तबसे उनकी कप्तानी पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भी हार्दिक को एक घमंडी कप्तान बताया था। जिसके बाद अब डिविलियर्स ने अपने बयान पर यूटर्न ले लिया है और पांड्या की कप्तानी की जमकर तारीफ की हैं।

विज्ञापन

डिविलियर्स ने की हार्दिक की तारीफ

हाल ही में साउथ अफ्रीकी पू्र्व स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने हार्दिक पांड्या को लेकर अपने यूट्यूब पर कुछ टिप्पणई की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर डिविलियर्स का ये बयान खूब वायरल हुआ। वहीं अब एक बार फिर से डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर कहा कि मुझे हार्दिक के खेलने का तरीका पसंद है, जिस तरह से वो कप्तानी कर रहे हैं मुझे वो भी पसंद है। उनकी कप्तानी की शैली जैसी है उस पर उन्होंने काफी काम किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

किस पर भड़के डिविलियर्स?

सोशल मीडिया पर जिस तरह से डिविलियर्स की वीडियो का कुछ पार्ट काटकर उसको शेयर किया गया और उनकी हार्दिक पर की टिप्पणी को जिस तरह से हाइलाइट किया गया उस पर डिविलियर्स भड़क उठे हैं। इसको लेकर डिविलियर्स ने कहा कि हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस पर मेरे द्वारा की गई टिप्पणी को सोशल मीडिया साइट एक्स पर काफी फैलाया जा रहा है। जिसमें से काफी सारा हिस्सा हटाकर वीडियो को शेयर किया गया। ये काफी शर्म की बात है। मैंने पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूं मुझे हार्दिक पांड्या खेलते हुए काफी अच्छे लगते हैं। हार्दिक समय-समय पर अपनी ताकत दिखाते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ