IPL 2026 के बीच दूसरे देश क्यों पहुंची RCB? सामने आया वीडियो

आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस सीजन भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. हालांकि आईपीएल 2026 के बीच आरसीबी दूसरे देश पहुंच चुकी है.

Cricket News - 2026-05-02T215443.224

RCB: आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे स्टार खिलाड़ी भी बेहतरीन फॉर्म में हैं. आरसीबी ने अब तक खेले गए 9 मैच में से 6 मुकाबले जीते हैं. अंक तालिका में आरसीबी 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. हालांकि आईपीएल के बीच आरसीबी मालदीव पहुंच चुकी है. आरसीबी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मालदीव पहुंची आरसीबी

आरसीबी की टीम छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंच चुकी है. टीम के खिलाड़ी अब मालदीव में इंजॉय करेंगे. आरसीबी अपना आगामी मैच अब 7 मई को खेलेगी, जहां उसका सामना एलएसजी से होगा. इससे पहले आरसीबी ने अपना आखिरी मैच 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. हालांकि इस मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था. आरसीबी के पास एक सप्ताह तक कोई मैच नहीं था. ऐसे में मैनेजमेंट ने छुट्टियां मनाने का फैसला किया. वीडियो में टिम डेविड, जोश हेजलवुड, को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में

विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैच में 54.14 की औसत के साथ 379 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में वह पांचवें नंबर पर हैं. वह लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी का मोर्चा भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर है. वह लगातार अपनी तीखी गेंदबाजी से विरोधी टीम को परेशान कर रहे हैं. भुवी ने अब तक खेले गए 9 मैच में 17 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वह फिलहाल पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ