IPL 2026 में RCB के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने झटके सर्वाधिक विकेट? देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत में पूरी टीम का अहम योगदान रहा, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को खिताब तक पहुंचाने का काम किया.

RCB IPL 2026 Champions

RCB IPL 2026 Champions

RCB Most Runs and Most Wickets in IPL 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आरसीबी लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन गई.

विज्ञापन

आरसीबी की इस सफलता के पीछे पूरी टीम का योगदान रहा, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आइए जानते हैं IPL 2026 में RCB के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने सर्वाधिक विकेट झटके?

विज्ञापन

IPL 2026 में RCB के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे. कोहली ने इस सीजन खेले 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की भूमिका निभाई. वह इस बार ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल रहे और अंत में टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट के बाद कप्तान रजत पाटीदार का नंबर आता है.

पाटीदार ने 15 मुकाबलों में 501 रन बनाए और बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनकी अगुआई में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. खास बात यह रही कि विराट और रजत ही आरसीबी के ऐसे दो बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए. इस मामले में तीसरे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल (16 मैचों में 464 रन) और चौथे नंबर पर टिम डेविड (16 मैचों में 305 रन) रहे.

विज्ञापन

RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 675 रन
  • रजत पाटीदार – 501 रन
  • देवदत्त पडिक्कल – 464 रन
  • टिम डेविड – 305 रन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल में विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

RCB के लिए इस सीजन किसने झटके सर्वाधिक विकेट?

वहीं, गेंदबाजी में इस सीजन अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे. भुवनेश्वर ने 16 मैचों में 28 विकेट चटकाए और पर्पल कैप जीतने से महज एक विकेट दूर रह गए. पर्पल कैप आखिरकार गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा के नाम रही, जिन्होंने 29 विकेट लिए.

भुवनेश्वर के अलावा, युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने भी प्रभावित किया. उन्होंने सिर्फ 12 मैचों में 19 विकेट झटके. वहीं जोश हेजलवुड ने 13 मुकाबलों में 15 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान की. हालांकि, आंकड़ों में कुछ खिलाड़ी आगे रहे, लेकिन आरसीबी की इस ऐतिहासिक सफलता में पूरी टीम का योगदान रहा.

विज्ञापन

RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार – 28 विकेट
  • रसिख सलाम डार – 19 विकेट
  • जोश हेजलवुड – 15 विकेट

ये भी पढ़ें- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ GT के गेंदबाज ने जीती पर्पल कैप, इस नंबर पर CSK का स्टार, देखें टॉप 10 लिस्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ