IPL 2026 फाइनल में विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

IPL 2026 के फाइनल में विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए GT के खिलाफ सिर्फ 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली और RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

IPL 2026, Virat Kohli

IPL 2026, Virat Kohli

IPL 2026, Virat Kohli Records: 37 साल की उम्र में भी ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली का बल्ला उसी जुनून और आक्रामकता के साथ बोल रहा है, जिसके लिए वह दुनिया भर में पहचाने जाते हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में कोहली ने ऐसी पारी खेली, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बड़े मैच का खिलाड़ी कहा जाता है.

विज्ञापन

फाइनल में उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार पारी के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया और कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

विज्ञापन

फाइनल में कोहली में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई. अय्यर 32 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली एक छोर पर टिके रहे. कोहली ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई. यह आईपीएल के फाइनल मुकाबले में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी रहा.

उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन

ऐसा करने वाले बने IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 165 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए. इसके साथ ही कोहली आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने लगातार चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है. कोहली के नाम IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 600 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अपने करियर में 6 बार (2013, 2016, 2023, 2024, 2025, 2026) यह उपलब्धि हासिल की है.

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 6 बार
  • केएल राहुल – 4 बार
  • क्रिस गेल – 3 बार
  • डेविड वॉर्नर – 3 बार
  • शुभमन गिल – 3 बार

IPL फाइनल में POTM अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 75 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस उपलब्धि के साथ वह आईपीएल फाइनल में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए. कोहली ने 37 साल और 207 दिन की उम्र में यह सम्मान हासिल कर एक और यादगार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया.

विज्ञापन

IPL फाइनल में POTM का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • 38 वर्ष 219 दिन – अनिल कुंबले (RCB, 2009)
  • 37 वर्ष 207 दिन – विराट कोहली (RCB, 2026)
  • 37 वर्ष 94 दिन – फाफ डु प्लेसिस (CSK, 2021)
  • 36 वर्ष 344 दिन – शेन वॉटसन (CSK, 2018)

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले 6 सुपरस्टार खिलाड़ी, इस नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी

रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

IPL 2026 फाइनल में मिला यह POTM अवॉर्ड विराट कोहली के करियर का 22वां प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड था. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं.

IPL में सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली – 22 बार
  • रोहित शर्मा – 21 बार
  • महेंद्र सिंह धोनी – 18 बार
  • रविंद्र जडेजा – 17 बार
  • केएल राहुल – 17 बार

ओवरऑल लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर पहुंचे कोहली

अगर भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को मिलाकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में सिर्फ एबी डिविलियर्स उनसे आगे हैं. आरसीबी के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था.

विज्ञापन

IPL में सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले खिलाड़ी

  • एबी डिविलियर्स – 25 बार
  • विराट कोहली – 22 बार
  • क्रिस गेल – 22 बार
  • रोहित शर्मा – 21 बार
  • डेविड वॉर्नर – 18 बार

ये भी पढ़ें- RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, तो फिर क्रुणाल पंड्या ने क्यों किया ‘5’ का इशारा? जानिए क्या थी वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ