IPL 2026 Final, RCB vs GT: आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 18 साल के लंबे इतंजार के बाद आरसीबी ने आखिरकार आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीता था. बतौर डिफेंडिंग चैंपियन आईपीएल 2026 में उतरी बेंगलुरु की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही.
आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. इतना ही नहीं, टीम लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बनी. अब RCB के पास फाइनल में इतिहास रचने का मौका है. अगर आरसीबी फाइनल मुकाबला जीत जाती है, तो वह लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाली इतिहास की सिर्फ तीसरी टीम बन जाएगी.
किन टीमों ने जीते हैं लगातार दो IPL खिताब?
IPL के इतिहास में लगातार दो सीजन में खिताब जीतना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है. अब तक सिर्फ दो टीमें ही बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कारनामा कर पाई हैं. सबसे पहले यह कमाल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने किया था. एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद कई टीमों ने कोशिश की, लेकिन अगले 7 सालों तक कोई भी फ्रेंचाइजी इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सकी.
लेकिन फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का स्वर्णिम दौर आया. मुंबई ने 2019 और 2020 में लगातार दो सीजन का खिताब जीतकर चेन्नई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस तरह MI आईपीएल इतिहास में बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई. अब आरसीबी के पास CSK और MI के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका है. अगर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने में सफल होती है, तो वह IPL इतिहास में लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन जाएगी.
गुजरात के पास भी दूसरा खिताब जीतने का मौका
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद 2023 में भी गुजरात की टीम लगातार दूसरे साल फाइनल तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे CSK के हाथों बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा. अब तीन साल बाद गुजरात की एक बार फिर IPL फाइनल में पहुंची है.
ऐसे में टीम के पास अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का सुनहरा मौका है. अगर शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम इस बार ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहती है, तो वह CSK और MI के बाद मल्टीपल आईपीएल खिताब जीतने वाली चुनिंदा टीमों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाले 6 कप्तान, पाटीदार ने विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
IPL में किस टीम ने कितनी बार जीती है ट्रॉफी?
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है. दोनों टीमों ने 5-5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता है. वहीं MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर है. केकेआर ने 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था.
इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक-एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर होने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप, जानिए कैसा बन रहा समीकरण
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines