IPL 2026 से बाहर होने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप, जानिए कैसा बन रहा समीकरण

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 पर हैं. शुभमन गिल और साई सुदर्शन उनसे ठीक पीछे हैं और फाइनल खेलेंगे. उन दोनों के पास सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने का मौका है. हालांकि, कुछ समीकरण ऐसे हैं जो वैभव को ऑरेंज कैप का विजेता बना सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi (28)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 से वैभव सूर्यवंशी का सफर खत्म हो गया है. 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में हुए क्वालीफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ RR टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और वैभव अब सीधा अगले सीजन में RR की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. खास बात यह है कि वैभव ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी बने हुए हैं लेकिन फाइनल मैच के बाद उनकी बादशाहत समाप्त भी हो सकती है. हालांकि, यदि कुछ खिलाड़ी फाइनल में असफल रहे, तो वैभव ऑरेंज कैप जीत सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में हैं नंबर 1

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में हैं नंबर 12 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कुल 16 मैच खेले और 776 रन बनाए. सूर्यवंशी ने 48.50 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. सूर्यवंशी अभी टॉप पर हैं.

विज्ञापन

सूर्यवंशी की बादशाहत पर है खतरा

सूर्यवंशी की बादशाहत पर है खतरा3 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर शुभमन गिल और तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन हैं. दोनों ही वैभव के बहुत करीब हैं और फाइनल भी खेलेंगे. उनमें से किसी ने भी बड़ी पारी खेली, तो सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है.

वैभव कैसे बन सकते हैं ऑरेंज कैप के विजेता?

वैभव कैसे बन सकते हैं ऑरेंज कैप के विजेता?4 / 6

शुभमन गिल ने 722 रन बनाए हैं और वो वैभव सूर्यवंशी से 54 रन पीछे हैं. अगर शुभमन 54 या उससे कम रन पर आउट हो जाते हैं, तो सूर्यवंशी ही ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर 1 रहेंगे. साई सुदर्शन ने 710 रन बनाए और वो सूर्यवंशी से 66 रन पीछे हैं. फैंस को उम्मीद करनी होगी कि सुदर्शन 66 या उससे कम रन बनाएं. तभी वैभव ऑरेंज कैप जीतेंगे.

विज्ञापन

तीन शतक से चूके हैं वैभव

तीन शतक से चूके हैं वैभव5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक शतक जड़ा है, जबकि उनके नाम 4 सेंचुरी हो सकती थी. सूर्यवंशी इस सीजन तीन बार 90 रन का आंकड़ा पार करने के बावजूद शतक पूरा नहीं कर पाए. एलिमिनेटर में वो 97 रन और क्वालीफायर 2 में वो 96 रन बनाकर आउट हो गए थे.

टीम इंडिया से दूर नहीं हैं वैभव

टीम इंडिया से दूर नहीं हैं वैभव6 / 6

वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो टीम इंडिया में जगह बनाने से दूर नहीं हैं. IPL 2026 के बाद भारत की पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ होगी. वैभव को वहां मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन