सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाले 6 कप्तान, पाटीदार ने विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

IPL: आईपीएल में कप्तानी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है. सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज कप्तान भी इस लीग में सफल नहीं हो पाए. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल में बहुत ज्यादा सफलता मिली है. ऐसे ही 6 कप्तानों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

MS Dhoni and Rohit Sharma
1 / 6
MS Dhoni and Rohit Sharma

IPL: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है. जहां पर बतौर कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल भी आमने-सामने रहने वाले हैं. शुभमन गिल बतौर कप्तान पहली बार आईपीएल फाइनल खेलने वाले हैं. वहीं पाटीदार बैक टू बैक सीजन में आईपीएल का फाइनल खेलते हुए नजर आने वाले हैं. पाटीदार पिछले सीजन विनर भी बने थे.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे सफल रहे हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 बार आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें से 5 बार उनकी टीम को जीत भी मिली है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 3 / 6

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है. सभी फाइनल मुकाबले में मुंबई को जीत मिली है.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 4 / 6

3 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. श्रेयस अय्यर ने 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है. जिसमें से सिर्फ 1 बार ही उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर 5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज गौतम गंभीर भी आईपीएल में बतौर कप्तान सफल रहे हैं. उनकी कप्तानी में केकेआर की टीम ने 2 बार आईपीएल फाइनल खेला था. दोनों ही बार गंभीर की टीम ने ट्रॉफी भी जीती थी.

हार्दिक पांड्या और रजत पाटीदार

हार्दिक पांड्या और रजत पाटीदार 6 / 6

गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने भी बैक टू बैक आईपीएल फाइनल खेला था. जिसमें से पहले में वो जीते तो बाद में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब रजत पाटीदार का नाम भी इस क्लब में शामिल हो गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन