Ravindra Jadeja Retirement T20i : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया, जिससे देशवासियों में खुशी की लहर है। इसके बाद से फैंस के लिए लगातार एक के बाद एक दिल टूटने वाली खबरें आ रही हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद अब रवींद्र जडेजा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से लिया।
देशवासी अभी टी-20 विश्व कप जीतने की खुशी मना रहे थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सबसे पहले बल्लेबाज विराट कोहली ने संन्यास लेने का ऐलान किया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी बड़ी घोषणा करते हुए t20i को अलविदा बोल दिया। अब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी अपने फैंस को दिल तोड़ दिया और उन्होंने भी संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी टेस्ट और वनडे में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें : IND vs PAK: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, क्या रोहित लेंगे बड़ा फैसला?
2024 के फाइनल में नहीं चला रवींद्र जडेजा का जादू
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रवींद्र जडेजा का जादू नहीं चला। उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। ऐसा ही उनका डेब्यू मैच भी था। 10 फरवरी 2009 को उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में रविंद्र जडेजा एक भी विकेट नहीं चटका पाए थे। उन्होंने सिर्फ 5 रन ही बनाए थे।
यह भी पढ़ें : IND vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
T20i मुकाबलों में अबतक 54 विकेट चटकाए हैं रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा के T20i मैच की बात करें तो वे 74 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 515 रन बनाए और 54 विकेट चटकाए हैं। उनके पास टी-20 विश्व कप खेलने का लंबा अनुभव है। अबतक वे 6 टी-20 विश्वकप खेल चुके हैं। उन्होंने अभीतक 11 पारियों में बैटिंग की, जिनमें उन्होंने सिर्फ 102 रन ही बना पाए। t20i में उनकी सबसे बड़ी पारी 26 रन की थी। उन्होंने इन पारियों में सिर्फ एक छक्का लगाया था, जबकि एक बार पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वे पहली ही बॉल में आउट हो गए थे।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines