IND vs SL: भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली और 3-0 से अपने नाम कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहली टी-20 सीरीज अपने नाम की. भारत ने इससे पहले लगातार 3 सीरीज गंवाई थी. अब भारतीय टीम को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज आई है. स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गया है.
स्टार खिलाड़ी हुआ फिट
भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है. इसके अलावा दूसरा मैच 23 अगस्त से होने वाला है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के हिसाब से भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम हैं. ऐसे में सीरीज से पहले दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट हो गए हैं और वह टीम के लिए उपलब्ध भी हो गए हैं. जडेजा का इस प्रकार से टीम में फिट होना टीम के लिए अच्छी खबर है.
आखिरी बार कब खेले जडेजा?
जडेजा ने आखिरी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच आईपीएल 2026 के दौरान खेल था. इसके बाद वह भारतीय जर्सी में नहीं दिखे. भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके अलावा भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला उन्होंने जनवरी 2026 में खेला था. ऐसे में अगर उन्हें श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जाता है तो वह टीम इंडिया के लिए लंबे समय बाद खेलते हुए दिखेंगे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से कोच की ‘विदाई’ पर भावुक हुए श्रेयस अय्यर!
WTC 2027 के लिए अहम है ये सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के लिए ये सीरीज काफी अहम है. भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. भारत ने अब तक WTC 2027 के साइकिल में 9 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 4 मैच में जीत मिली है. इसके अलावा 4 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 1 मैच ड्रॉ हुआ है. WTC 2027 की अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे में मचाया कोहराम, अब इस दिन वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अगला मैच! जानिए टीम इंडिया का शेड्यूल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines