IND vs SA: रवींद्र जडेजा का बड़ा कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज
India vs South Africa: गुवाहाटी टेस्ट की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ जडेजा ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया है. वह अब टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं.
Ind vs SA 2nd Test, Ravindra Jadeja Record: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में फिलहाल अफ्रीकी टीम ने मजबूत पकड़ बनाए रखा है और टीम इंडिया बैकफुट पर है. प्रोटियाज टीम ने अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 रनों का टारेगट रखा है. वहीं, इस दौरान टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. जडेजा ने दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
विज्ञापन
जडेजा ने किया बड़ा कारनामा
जडेजा अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले के नाम हैं, जिन्होंने 40 टेस्ट पारियों में 54 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने 25 पारियों में 64 विकेट चटकाए. इसके बाद हरभजन सिंह (60 विकेट, 19 पारियों) और रवि अश्विन (57 विकेट, 26 पारियों) का नाम आता है. अब जडेजा 19 पारियों में 50 विकेट लेकर इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
विज्ञापन
Ravindra Jadeja becomes the India's 5️⃣th bowler to pick fifty wickets against South Africa in Tests.👊 pic.twitter.com/9UIzwOpq2q
जडेजा ने भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने हरभजन सिंह और अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में आर अश्विन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 7 मैच में 46 विकेट लिए थे. वहीं, जडेजा ने 9 मैच में 44 विकेट हासिल किए हैं, जबकि कुंबले ने 9 मैच में 39 विकेट लिए थे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत है. चौथे दिन लंच तक अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य दिया. मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 489 रन बनाए थे. वहीं, टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन ही बना पाई थी.