Ranji Trophy: विराट कोहली की सुरक्षा में हुई चूक, मैदान में घुसा फैन; देखें वीडियो

Ranji Trophy 2024-25: कोहली का क्रेज अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिल रहा है। मैच के दौरान मैदान पर कोहली का एक जबरा फैन पहुंचा और विराट के पैर पकड़ लिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ranji Trophy Virat Kohli

Ranji Trophy Virat Kohli

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी में आज दिल्ली और रेलवे के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी खेल रहे हैं। कोहली की 13 साल बाद रणजी में वापसी हुई है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोहली को देखने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस पहुंचे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में सभी फैंस को फ्री एंट्री मिली है। वहीं मैच के दौरान कोहली का एक जबरा फैन मैदान में घुस आया।

विज्ञापन

मैदान में घुसकर फैन ने पकड़े कोहली के पैर

रणजी ट्रॉफी में कोहली को खेलता देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। कोहली दिल्ली की तरफ से रणजी मैच खेल रहे हैं। कोहली की दिवानगी इतनी है कि रणजी मैच के दौरान पहली बार मैदान इतना भरा दिखा। वहीं मैच के दौरान विराट का एक जबरा फैन मैदान पर कोहली के पास पहुंच गया था, इसके बाद ये फैन कोहली के पैरों में पड़ गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली

विराट कोहली का रेड बॉल क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीरीज में कोहली ने 190 रन बनाए थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश दिया था। अब इस मैच में कोहली नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

दिल्ली की टीम

अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ