Ranji Trophy 2025, Musheer Khan Century: रणजी ट्रॉफी में मुंबई के स्टार बल्लेबाज मुशीर खान का शानदार प्रदर्शन जारी है. राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बाद, मुशीर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया है. हिमाचल के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहले दिन मुंबई ने सिर्फ 73 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. फैंस को मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सरफराज खान से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक फिर निराश किया. हालांकि, उनके छोट भाई मुशीर ने शतक ठोककर टीम की लाज बचाई.
मुशीर खान ने ठोका शतक
हिमाचल के खिलाफ मुंबई ने सिर्फ 35 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन मुशीर खान एक छोर पर टिके रहे और पारी को संभाले रखा. मुशीर ने मुश्किल स्थिति में संयम रखा और जुझारू बल्लेबाजी करते हुए पहले 86 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 148 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए. उनकी इस पारी के बदौलत मुंबई की टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही.
खबर लिखे जाने तक मुंबई का स्कोर 61 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन है और मुशीर नाबाद 101 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ सिद्धेश लाड 78 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि, मुशीर ने इससे पहले राजस्थान के खिलाफ मैच की पहली पारी में 49 और दूसरी पारी में 63 रनों की शानदार पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के बाद मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने दिया बड़ा बयान, कहा- इसलिए चाहिए 10 लाख
सरफराज खान फिर हुए फ्लॉप
वहीं, मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान ने एक फिर निराश किया. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में सरफराज 57 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में भी सरफराज का बल्ला नहीं चला था. वह पहली पारी में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. जबकि दूसरी पारी में 5 रन बनाकर नाबाद रहे.
रणजी ट्रॉफी 2025 में सरफराज के बल्ले से अब तक एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. इस सीजन में अभी तक का उनका सर्वाधिक स्कोर 42 रन है, जो उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बनाया था. सरफराज लंबे समय से टीम इंडिया में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खराब बल्लेबाजी के चलते वो टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों की होगी मुंबई इंडियंस से विदाई! रोहित शर्मा पर भी आया अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
40 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines