सुप्रीम कोर्ट के बाद मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने दिया बड़ा बयान, कहा- इसलिए चाहिए 10 लाख

Mohammed Shami: इन दिनों बंगाल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ चर्चा में है. शमी की पत्नी ने गुजारा भत्ता बढ़ाने के लिए कोर्ट में अपील की है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को जवाब दिया था. इसके बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कैमरे के सामने कई सवालों का जवाब दिया है.

cricket News - 2025-11-08T150814.114

Mohammed Shami: भारतीय स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शमी, अपनी पत्नी हसीन जहां को गुजारा भत्ता के रूप में फिलहाल 4 लाख रुपये देते हैं. लेकिन हसीन जहां ने इस रकम को कम बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब हसीन जहां ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी. शादी के लगभग 4 साल बाद दोनों अलग हो गए. इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी की पत्नी हसीन जहां को 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था. हालांकि हसीन ने इस रकम को कम बताया था और कहा था कि उन्हें 10 लाख रुपये प्रतिमाह चाहिए.

विज्ञापन

अपनी याचिका में जहां ने तर्क दिया कि शमी की कमाई और जीवनशैली को देखते हुए यह राशि कम है और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से गुजारा भत्ता बढ़ाने का आग्रह किया. हालांकि इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ‘क्या 4 लाख रुपये प्रति माह पहले से ही बहुत ज्यादा पैसा नहीं है?’ अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शमी और पश्चिम बंगाल सरकार दोनों से 4 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है.

विज्ञापन

हसीन का बड़ा बयान आया सामने

समचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए हसीन जहां ने कहा कि जिस हिसाब से शमी अपनी लाइफस्टाइल लीड करते हैं उस हिसाब से 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता के रूप में कम है. हमने 7 साल पहले ही 10 लाख रुपये का डिमांड किया था. पहले के मुकाबले महंगाई बढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर मेरे लिए बहुत बड़ी जीत है. इस ऑर्डर को मैं सराहना देती हूं. इसके अलावा जहां ने कोर्ट और जज का भी शुक्रिया अदा किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ