---विज्ञापन---

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों की होगी मुंबई इंडियंस से विदाई! रोहित शर्मा पर भी आया अपडेट

Mumbai Indians Retention: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले पांच बड़े प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है. हालांकि, एमआई ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा आगामी सीजन में भी मुंबई के लिए ही खेलते हुए दिखाई देंगे. मुंबई का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था.

Mumbai Indians
---विज्ञापन---

Mumbai Indians IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 का माहौल बनने लगा है. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए ऑक्शन दिसंबर में होना है. इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम से पांच खिलाड़ियों की विदाई लगभग तय सी मानी जा रही है.

मुंबई जिन प्लेयर्स को रिलीज करने का मन बना चुकी है उसमें सबसे पहला नाम रॉस टीप्ले का हो सकता है. टॉप्ले ने एमआई के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला था. इस लिस्ट में दूसरा नाम दीपक चाहर का हो सकता है, जिसके लिए एमआई ने 9.25 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: एक दिन में 3 बार शर्मसार हुई टीम इंडिया! कुवैत-यूएई के बाद नेपाल ने भी एकतरफा मैच में बुरी तरह रौंदा

वहीं, रॉबिन मिंज से भी मुंबई इस बार नाता तोड़ सकती है. रॉबिन को एमआई ने 65 लाख रुपये में खरीदा था. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी मुंबई ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 08, 2025 03:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola