हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy Final: रहाणे की अच्छी पारी, मुशीर खान का जलवा जारी; 42वें खिताब पर मुंबई की नजर

Ranji Trophy Final Mumbai vs Vidarbha: मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में विदर्भ का सामना कर रही है। इससे पहले मुंबई ने कुल 41 खिताब जीते हैं। अब उसकी नजरें 42वें खिताब पर हैं। टीम के 48वें फाइनल में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक लगाया, वहीं सरफराज खान ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
Ranji Trophy Final Mumbai vs Vidarbha Ajinkya Rahane And Musheer Khan Half Centuries

Ranji Trophy Final Mumbai vs Vidarbha: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आमने सामने है मुंबई और विदर्भ की टीम। मुंबई की टीम अपना 48वां फाइनल खेल रही है और उसकी नजरें हैं 42वें खिताब पर। इस फाइनल मुकाबले में दो दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ड्राइविंग सीट पर है। दूसरे दिन पहली पारी में 119 रन की लीड लेने के बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे और उभरते हुए सितारे सरफराज खान के भाई मुशीर खान का जलवा देखने को मिला। इससे पहले गेंदबाजी में मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुश कोटियान ने 3-3 विकेट झटके थे।

दूसरी पारी में चला रहाणे-मुशीर का बल्ला

पहली पारी में मुंबई की टीम 224 रन पर ही सिमट गई थी। उस पारी में मुशीर खान 6 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 7 रन पर ही आउट हो गए थे। जवाब में विदर्भ की टीम सिर्प 105 पर सिमट गई और मुंबई को 119 रन की लीड मिली। इसके बाद दूसरी पारी में टीम ने दो शुरुआती विकेट पृथ्वी शॉ और भूपेन लिलवानी के रूप में जल्दी गंवा दिए। 34 रन पर दो विकेट गिर गए थे।

उसके बाद 107 रन की साझेदारी करते हुए मुशीर और रहाणे ने स्कोर आगे बढ़ाया। दूसरे दिन के अंत तक मुशीर 51 और अजिंक्य रहाणे 58 रन बनाकर नाबाद थे। मुंबई की कुल लीड 260 रन की हो गई थी। विदर्भ की टीम अपनी पहली पारी में 105 रन पर ही ढेर हो गई। कोई भी बल्लेबाज मुंबई की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका था। मुंबई ने पहली पारी में अच्छी खासी लीड ले ली।

विज्ञापन

पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने बचाया

मुंबई की टीम पहली पारी में मुश्किल में थी। 111 रन पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे। फिर शार्दुल ठाकुर एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 69 गेंदों पर 75 रन की तेजतर्रार पारी खेली। 7वें विकेट के लिए शम्स मुलानी के साथ उन्होंने 43 रन, 8वें विकेट के लिए तनुश कोटियान के साथ 22 और 9वें विकेट के लिए तुषार देशपांडे के साथ 42 रन जोड़े। इस तरह मुंबई का स्कोर 224 तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेले वर्ल्ड कप, तो इन 3 खिलाड़ियों की हो जाएगी छुट्टी!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा होंगे कप्तान, कौन होंगे भारत के अंतिम-15? देखें वर्ल्ड कप का संभावित स्क्वाड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola