Ranji Trophy 2024 Mumbai Champion 42th Time: रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई ने पांचवे दिन 169 रनों जीत लिया। इसके साथ ही मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के खिताब को 42वीं बार अपने नाम किया है। फाइनल मैच को जीतने के लिए मुंबई ने विदर्भ के सामने 500 से ज्यादा रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में विदर्भ की टीम पांचवे दिन 368 रनों पर ढेर हो गई। विदर्भ की तरफ से कप्तान अक्षय वाडकर ने शानदार शतक लगाया लेकिन वो अकेले टीम को जीत नहीं दिला सकते हैं। वाडकर ने 102 रन बनाकर आउट हुए थे।
मुंबई की जीत में 3 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका
1. शार्दुल ठाकुर
फाइनल मैच की पहली पारी में मुंबई की बल्लेबाजी ज्यादा खास नहीं रही थी लेकिन पहली पारी में टीम के लिए शार्दुल ठाकुर संकट मोचक बनकर उभरे। शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में मुंबई के लिए मुश्किल घड़ी में शानदार पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने 69 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान शार्दुल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ने एक विकेट भी अपने नाम किया था।
2. मुशीर खान
टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने फाइनल मैच की दूसरी पारी में मुंबई के लिए अहम पारी खेली। दूसरी पारी में मुशीर खान ने शानदार शतक लगाया। दूसरी पारी में मुंशीर के बल्ले से 136 रन निकले। इसके अलावा दूसरी पारी में मुशीर ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए मुशीर ने 2 विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
3. शम्स मुलानी
मुंबई की इस जीत में ऑलराउंडर शम्स मुलानी ने भी अहम भूमिका निभाई है। मैच में गेंदबाजी करते हुए शम्स मुलानी ने दोनों पारियों में मिलाकर 4 विकेट हासिल किए। जिसमें से 3 विकेट शम्स मुलानी ने पहली पारी में हासिल किए थे, जबकि एक विकेट दूसरी पारी में झटका था। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए शम्स मुलानी ने पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 50 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज खिलाड़ी की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट
ये भी पढ़े:- IPL 2024: मैक्सवेल और डु प्लेसिस के बाद फैंस को Virat Kohli का इंतजार, कब होगी ‘किंग’ की वापसी
ये भी पढ़े:- IPL 2024: रोहित के बाद अब शमी से हार्दिक का विवाद! एक कमेंट ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
47 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines