IPL 2024: मैक्सवेल और डु प्लेसिस के बाद फैंस को Virat Kohli का इंतजार, कब होगी 'किंग' की वापसी

IPL 2024 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कैंप से विराट कोहली कब जुड़ेंगे हर फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है। विराट से पहले टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

IPL 2024 virat kohli royal challengers bangalore camp faf du plessis glenn maxwell

IPL 2024 virat kohli royal challengers bangalore camp faf du plessis glenn maxwell Image Credit: Social Media

IPL 2024 Virat Kohli: आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले अब सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ने लगे हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि विराट कोहली को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि कब विराट आरसीबी के साथ जुड़ेंगे। अब फैंस को भी विराट कोहली का आरसीबी के साथ जुड़ने का इंतजार हो रहा है। वहीं आईपीएल 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के साथ होगा।

विज्ञापन

कब आरसीबी के साथ जुड़ेंगे विराट कोहली?

विराट कोहली को आखिरी बार अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। जिसके बाद इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में विराट कोहली का नाम था। लेकिन बाद में विराट कोहली ने इस सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया था। दरअसल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने थे। ऐसे में विराट कोहली को अपने परिवार के साथ रहना था जिसके चलते ही उनको टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेना पड़ा था।

विज्ञापन

अब आईपीएल 2024 शुरू होने में 10 दिन से भी कम का समय बचा है और पहला मैच आरसीबी और सीएसके के बीच होना है। जिसको लेकर फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि कब विराट कोहली आरसीबी के साथ जुड़ेंगे। वहीं 19 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अपना अनबॉक्स प्रोग्राम भी करने वाला है इस प्रोग्राम में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

इस दौरान टीम का नाम बदलने का भी ऐलान हो सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 मार्च से पहले विराट कोहली आरसीबी कैंप से जुड़ सकते हैं और बाद में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के साथ आरसीबी के अनबॉक्स प्रोग्राम में दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ