OMG! बस्ती के इस शख्स ने Dream 11 पर जीते 1 करोड़ रुपये, जानें किस मैच पर बनाई थी टीम
Dream XI: उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले राकेश राणा करोड़पति बन गए है। उन्होंने ड्रीम XI से 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

रिपोर्ट-वसीम अहमद
Dream XI: उत्तर प्रदेश के बस्ती मे ड्रीम11 से राकेश राणा करोड़पति बन गए हैं। एक होटल पर काम करते हुए राकेश राणा ने ड्रीम 11 में ऐसा छक्का मारा कि एक झटके में वो करोड़पति बन गया। पिछले डेढ़ साल से राकेश कोशिश में लगे हुए थे कि उन्हें कब जीत मिलेगी और वो एक बड़ी रकम जीत पाएंगे। इस चक्कर में वो लाखों रुपए हार भी गए थे। लेकिन इसके बाद भी वो नहीं रुके और आखिरकार एक करोड़ रुपए जीतकर उन्होंने अपने सपनों को साकार कर दिया।
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी राकेश राणा ने ड्रीम 11 से एक करोड़ रुपए जीत कर रातोंरात करोड़ पति बन गए हैं। करोड़ पति बनने के लिए राकेश 1 लाख 95 हजार रुपए हार भी चुके हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी राकेश राणा ने बताया कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड का 20-20 का मैच था जिसमे उसने भी लाखों लोगों की तरह ड्रीम 11 पर 49 रुपए लगाया था। मैच खत्म होने बाद उनके खाते में 1 करोड़ रुपए आ गए थे।
राकेश ने बताया कि टैक्स कटने के बाद उसे कुल 70 लाख रुपए मिल गया है। ये खेल वह लगभग तीन वर्षों से खेल रहा था जिसमें वह करीब 1 लाख 95 हजार रुपए हार भी गए थे। राकेश ने बताया कि 70 लाख रुपए से अब वह अपने सपने को पूरा करेगा।
राकेश राणा पिछले 14 सालों से एक होटल के एक मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। वो ड्रीम 11 के गेम अक्सर खेला करते थे। वो कई बार एक हजार, 2 हजार रूपये जीत चुके हैं। लेकिन आज जैसे ही उनके मोबाइल पर 1 करोड़ रुपए का मैसेज आया तो वो खुशी से झूम उठे। उन्होंने बताया कि इस जीत का सारा श्रेय होटल के डारेक्टर अजय चौधरी और तबरेज आलम को जाता है, जिन्होंने उसे इस खेल को खेलने और ट्रिक समझने में काफी मदद की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: