Mohammad Yasser: जम्मू-कश्मीर राजौरी जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद यासर ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित एशियन U-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है. यासर ने अपनी मेहनत के बल पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. अब उन्हें चारों ओर से बधाई दी जा रही है. यासर ने ईरान के सैय्यद आरिया मोहम्मद मूसा को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था.
मोहम्मद यासर का शानदार प्रदर्शन
खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मोहम्मद यासर ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जम्मू-कश्मीर, विशेषकर राजौरी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. मोहम्मद यासर की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह दर्शाती है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं. स्थानीय लोग मोहम्मद यासर के घर पहुंच रहे है और बधाई दी जा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने
6 भारतीय मुक्केबाजों ने बनाई थी फाइनल में जगह
यासिर के अलावा भारत के 6 मुक्केबाजों ने फाइनल का टिकट कटाया था. यासिर के अलावा यश कुमार, वसंत अशोक कुमार, समीर बोहरा, सुदर्शन वासुदेव चांडक, रोनक पराग लोखंडे शामिल हैं. यश कुमार (33kg) ने शानदार शुरुआत करते हुए यूएई के कियान इकबाल को 5:0 से हार का स्वाद चखाया था. इसके अलावा वसंत अशोक कुमार (37kg) ने किर्गिस्तान के अजीरेतली संझारबेकोव के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज की. समीर बोहरा (43kg) ने मेजबान देश उज्बेकिस्तान के अदीज़बेक इल्खोमबेकोव के खिलाफ सेमीफीइनल फाइनल मुकाबला जीता. सुदर्शन वासुदेव चांडक (52kg) ने ईरान के आमिरमहदी शाद के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. रोनक पराग लोखंडे (67kg) ने किर्गिस्तान के मुखमदअली बरदीकुलोव को पहले ही राउंड में जीत पक्की की.
ये भी पढ़ें: PSL 2026 खेलने वाले खिलाड़ी की हुई CSK में एंट्री, जेमी ओवर्टन की जगह मिला मौका
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
13 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
56 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines