IPL 2025: 'सोचा क्या, मिला क्या...' रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर नाखुश दिखे RCB फैंस

IPL 2025: आरसीबी ने रजत पाटीदार को नया कप्तान बना दिया है। रजत पाटीदार के आरसीबी का नया कप्तान बनने पर फैंस थोड़े निराश दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

Rajat Patidar

Rajat Patidar

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस और वीडियो दिखाकर फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार के नाम का ऐलान किया है। हालांकि, फैंस को रजत पाटीदार का आरसीबी का नया कप्तान बनना रास नहीं आ रहा है। इससे पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि विराट कोहली आरसीबी की कमान एकबार फिर से संभाल सकते हैं। वहीं, अब रजत पाटीदार के कप्तान बनने के बाद फैंस थोड़े निराश दिख रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे कमेंट

रजत पाटीदार के कप्तान बनने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन वीडियो सामने आया है। जिसको आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, विराट के इस वीडियो पर फैंस अब तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि सोचा क्या, मिला क्या? कोहली भाई हम आपको कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं कम से कम 2-3 साल के लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

RCB के आठवें कप्तान बने रजत पाटीदार

पिछले सीजन फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी की कप्तानी करते हुए देखा गया था, लेकिन इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने का फैसला किया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस पर भरोसा जताया। वहीं, नए सीजन के लिए अब रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाया गया है। रजत आरसीबी के आठवें कप्तान बने हैं।

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस ने रजत पाटीदार को दी शुभकामनाएं

रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान बनाए जाने पर पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का रिएक्शन भी सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ