IPL 2026: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 68 में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच गई. पंजाब की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. अब राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में कांटे की टक्कर है. प्लेऑफ की रेस अब दिलचस्प हो गई है. इसी बीच राजस्थान ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है. टीम में स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है. प्लेऑफ से पहले ये राजस्थान का बड़ा फैसला माना जा रहा है.
राजस्थान ने अपने दल में किया बड़ा बदलाव
प्लेऑफ की रेस के रोमांचक मोड़ पर राजस्थान रॉयल्स ने रवि सिंह की जगह इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.
इमनजोत चहल घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 83 रन रहा है. इसके अलावा बाएं हाथ के इस स्पिनर ने तीन फर्स्ट क्लास मैचों में 11 विकेट झटके हैं. राजस्थान करो या मरो के मुकाबले में 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.
ये भी पढ़ें: पिता सचिन ही नहीं, अर्जुन तेंदुलकर भी हैं करोड़ों के मालिक!
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक
पंजाब के पास अब 15 अंक हो गए हैं. वहीं, राजस्थान 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. हालांकि राजस्थान अगर अपना आगामी मैच जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. हालांकि अगर राजस्थान हार जाती है तो पंजाब फिर प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है. कोलकाता के पास भी 13 अंक हैं और वह इस रेस में बनी हुई है. हालांकि अगर कोलकाता अपना आगामी मैच जीत जाती है तो वह भी प्लेऑफ की रेस की दावेदार हो जाएगी. लेकिन खराब रन रेट उसे इस रेस में पीछे कर सकता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर, 2 स्टार खिलाड़ियों की अचानक हुई एंट्री
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
36 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines