IPL 2026: मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर, 2 स्टार खिलाड़ियों की अचानक हुई एंट्री
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी मैच के लिए दल में 2 बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने 2 नए भारतीय खिलाड़ियों को अपने दल का हिस्सा बनाया है.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने दल में बड़े बदलाव किए हैं. हालांकि टीम का सफर प्लेऑफ की रेस से पहले ही खत्म हो गया है. मुंबई के पास अब एक और मैच बचे हैं. इसके बाद मुंबई का सफर खत्म हो जाएगा. आखिरी मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने दल में 2 बड़े बदलाव किए हैं.
मुंबई इंडियंस में हुए 2 बदलाव
2 / 6मुंबई की टीम से क्विंटन डीकॉक और राज अंगद बावा बाहर हो गए हैं. इंजरी की वजह से दोनों खिलाड़ी अब मुंबई को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे. डीकॉक ने इस सीजन मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और सेंचुरी भी लगाई थी. ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच के लिए हो जाइए तैयार… T20 World Cup 2026 में इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लिजिए डेट और टाइम
डीकॉक और बावा हुए बाहर
3 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले डी कॉक को बाएं हाथ की कलाई में टेंडन की चोट लगी थी, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बावा के दाहिने अंगूठे के लिगामेंट में चोट लगी थी. ये भी पढ़ें: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? IPL 2026 के बीच फिटनेस पर आया चौंकाने वाला अपडेट!
लोमरोर और रुचित को मिला मौका
4 / 6वहीं, अब मुंबई के स्क्वाड में महिपाल लोमरोर और रुचित अहिर को शामिल किया गया है. लोमरोर को मुंबई ने 50 लाख रुपये में साइन किया है, जबकि अहिर को 30 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है.
कैसा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
5 / 6लोमरोर के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है. 2018 से 2024 तक उन्होंने आईपीएल खेला है. लोमरोर ने इस दौरान 527 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट लिया है. वहीं, रुचित ने अब तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है. उनके घरेलू करियर पर नजर डालें तो उन्होंने सौराष्ट्र के लिए 16 लिस्ट ए और 12 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने 12 पारियों में 169.03 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं.
अंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई
6 / 6आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा खराब रहा. एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों वाली टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. मुंबई ने अब तक 13 मैच में 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 9 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का अपना आखिरी मैच 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.