पिता सचिन ही नहीं, अर्जुन तेंदुलकर भी हैं करोड़ों के मालिक! जानें LSG के इस स्टार खिलाड़ी की कुल नेटवर्थ

Arjun Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने PBKS के खिलाफ LSG के लिए अपना IPL डेब्यू किया. आइए अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

Arjun Tendulkar (3)
1 / 6

Arjun Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरकार 13 मैचों तक बाहर बैठने के बाद IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू कर लिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिला है. अर्जुन इससे पहले काफी सालों तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें उतने मौके नहीं मिले. अर्जुन 26 साल के हैं और उनका पूरा फोकस क्रिकेट पर है. सचिन की तरह उनके बेटे अर्जुन भी करोड़ों के मालिक हैं. आइए LSG के इस स्टार खिलाड़ी की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर की कितनी है नेटवर्थ?

अर्जुन तेंदुलकर की कितनी है नेटवर्थ?2 / 6

अर्जुन तेंदुलकर का पूरा फोकस क्रिकेट पर है और वो गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं. IPL में उन्हें इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की कुल नेटवर्थ 22 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

IPL से कितनी कमाई कर चुके हैं अर्जुन?

IPL से कितनी कमाई कर चुके हैं अर्जुन?3 / 6

अर्जुन तेंदुलकर 2021 में MI टीम का हिस्सा बने थे. उन्हें 20 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और वो 2022 से लेकर 2025 तक 30 लाख रुपये सालाना में उनकी टीम से जुड़े रहे. 2026 में अर्जुन 30 लाख रुपये में LSG टीम में ट्रेड के जरिए जुड़े. अर्जुन IPL से 1.4 करोड़ रुपये कमा चुके हैं.

घरेलू क्रिकेट से कितना कमाते हैं अर्जुन तेंदुलकर?

घरेलू क्रिकेट से कितना कमाते हैं अर्जुन तेंदुलकर?4 / 6

अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में गोवा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह यहां से सालाना लगभग 10 लाख रुपये कमाते हैं.

विज्ञापन

अर्जुन अपने पिता के साथ रहते हैं

अर्जुन अपने पिता के साथ रहते हैं5 / 6

अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से शादी की है. अर्जुन अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई में स्थित 6000 स्क्वायर फिट के आलीशान बंगले में रहते हैं.

अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार हुआ खत्म

अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार हुआ खत्म6 / 6

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में उतने मौके नहीं मिले. इसी वजह से जब LSG में ट्रेड के जरिए वो शामिल हुए, तो फैंस को उम्मीद थी कि अर्जुन इस साल एक्शन में नजर आएंगे. हालांकि, LSG की टीम में उन्हें चांस ही नहीं मिल पाया. लीग स्टेज के आखिरी मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने अर्जुन को मौका देने का फैसला किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन