अंडर-19 टीम में चयन के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगा राहुल द्रविड़ का बेटा, जानें क्या है वजह 

Indian Cricket Team के पूर्व हेड कोच और दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे का चयन भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। समित इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में मैच खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन अंडर-19 में सेलेक्शन के बावजूद वह वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे।

Samit Dravid

Samit Dravid

Indian Cricket Team के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे का चयन भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है। समित इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। समित द्रविड़ ने हालिया टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम में अपनी जगह बनाई है। लेकिन उनके लिए निराशाजनक ये है कि अंडर-19 टीम में होने के बावजूद वो अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे।

वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेल पाएंगे समित द्रविड़ 

भारत की अंडर-19 टीम में चुने जाने के बावजूद समित द्रविड़ के वर्ल्ड कप खेलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। समित द्रविड़ का जन्म 10 नवंबर 2005 को हुआ था और इस हिसाब से वो 18 महीना 10 दिन के हैं। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में होना है। बीसीसीआई 2026 में ही वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 टीम का चयन करेगा, तब वो लगभग 21 साल के हो जाएंगे इसलिए वर्ल्ड कप की टीम में उनका चयन नहीं हो पाएगा। बेटे समित द्रविड़ की तरह ही राहुल द्रविड़ भी अपने शुरुआती दिनों में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना सके थे।

कब खेलेंगे समित द्रविड़ मैच 

समित द्रविड़ इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 वनडे और 2 चार दिवसीय मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। वनडे मैच 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में खेला जाएगा, जिसमें टीम की कमान मोहम्मद अमान संभालेंगे। वहीं, इसके बाद चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जिसमें टीम की कमान सोहम पटवर्धन के हाथ में होगी।

वनडे मैच के लिए घोषित भारत की अंडर-19 टीम 

मोहम्मद अमान (कप्तान), रुद्र पटेल, साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडू व हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत और मोहम्मद एनान।

चार दिवसीय मैच के लिए घोषित भारत की अंडर-19 टीम 

सोहम पटवर्धन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा, कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू व हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह और मोहम्मद एनान।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ