WTC फाइनल की रेस में पिछड़ा भारत? टीम इंडिया की उम्मीदों पर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
WTC Final: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर बड़ा बयान दिया है. द्रविड़ का मानना है कि भारत WTC फाइनल की रेस में थोड़ा पीछे रह गया है. टीम इंडिया को आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से कड़ी चुनौती मिलेगी.
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच (PIC Credit -ANI)
---विज्ञापन---
World Test Championship 2025-27: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेला जा रहा यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है. गॉल टेस्ट में 165 रनों से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में भी जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम करने के साथ-साथ WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.
इसी बीच भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर बड़ा बयान दिया है. द्रविड़ का मानना है कि भारत WTC फाइनल की रेस में थोड़ा पीछे रह गया है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन आगामी सीरीज में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना टीम के लिए आसान नहीं होगा.
---विज्ञापन---
WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर भारत
दो बार WTC फाइनल खेल चुकी भारतीय टीम का प्रदर्शन 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अच्छा नहीं रहा है. फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में भारत 5वें स्थान पर मौजूद है और टीम का PCT 53.33 है. फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को बाकी बचे 8 मैचों में से ज्यादातर जीतने होंगे, तभी टीम अपनी स्थिति बेहतर कर पाएगी. श्रीलंका दौरे के बाद भारत को अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां टीम को 5-5 वनडे और टी20 सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है.
इसके बाद जनवरी 2027 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. बता दें कि, पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें ही WTC का फाइनल खेलेंगी. ऐसे में टीम इंडिया के लिए आने वाले सभी मैच बेहद अहम हैं, जहां सिर्फ जीत ही उसे फाइनल तक पहुंचा सकती है.
---विज्ञापन---
Australia consolidate their position at the top of the #WTC27 standings with a comprehensive win in Mackay 👌
भारत की WTC फाइनल की उम्मीदों को लेकर क्या बोले राहुल द्रविड़?
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एक टीम के मालिक राहुल द्रविड़ ने जियोस्टार से बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया WTC फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी. अगर भारत मौजूदा स्थिति के बावजूद WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी.’’
द्रविड़ ने आगे कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत थोड़ा पीछे रह गया है, लेकिन भारतीय टीम में जिस तरह की क्वालिटी है, उसे किसी भी कम नहीं आंका जा सकता है. टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है, इसलिए यह एक अच्छा संकेत है.’’ टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रनों से जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम ने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाकर मजूबत स्थिति में नजर आ रही है.
राहुल द्रविड़ ने अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया को वहां कड़ी चुनौती मिलेगी और भारत को विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी. द्रविड़ ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. न्यूजीलैंड की टीम अपनी जमीन पर कड़ी चुनौती पेश करती है. भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने उन परिस्थितियों में नहीं खेला है, इसलिए यह बहुत बड़ी चुनौती होगी. उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में खिलाड़ी पूरी तरह से फिट रहेंगे. हालांकि, हमें विराट कोहली और रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों की कमी खलेगी.’’
द्रविड़ ने आगे कहा कि जनवरी 2027 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे. उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज भी भारत के लिए आसान नहीं रहेगी. द्रविड़ ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बहुत रोमांचक होगी. उसके कई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. यह एक शानदार ऑस्ट्रेलियाई टीम है, लेकिन वह भारत में नहीं जीत पाई है, इसलिए वे ऐसा करने के लिए उत्सुक होंगे.’’
हिंदी न्यूज़/खेल/WTC फाइनल की रेस में पिछड़ा भारत? टीम इंडिया की उम्मीदों पर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.