IPL में खेले बिना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 3 खिलाड़ी, लिस्ट में जुड़ा सरांश जैन का नाम
Saransh Jain: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. सारांश ने अभी तक आईपीएल में नहीं खेला है और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में एंट्री की है.
33 साल की उम्र में सारांश जैन ने किया टेस्ट डेब्यू (PIC Credit- ANI)
---विज्ञापन---
Saransh Jain: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑलराउंडर सारांश जैन को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. 33 वर्षीय सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है. इसी के साथ वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इतना ही नहीं, टेस्ट डेब्यू के साथ ही सारांश के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है.
दरअसल, सारांश ने आईपीएल में एक भी मुकाबला खेले बिना सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है. ऐसे समय में जब कई प्लेयर्स IPL में दमदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के जगह बना रहे हैं, सारांश ने इसके उलट किया है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले भी कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद में आईपीएल में अपनी शुरुआत की है.
---विज्ञापन---
मुरली विजय ने IPL से पहले किया था टेस्ट डेब्यू
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने आईपीएल में डेब्यू करने से करीब एक साल पहले ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर लिया था. विजय ने 2008 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद 2009 की आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 12 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किय, जहां से उनकी आईपीएल करियर की शुरुआत हुई. वह आईपीएल में CSK के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहे. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में खेले 106 मैचों कुल 2619 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, विजय ने भारत के लिए 61 टेस्ट मैचों में 38.28 की औसत से 3982 रन बनाए.
मोहम्मद शमी ने भी पहले पहनी थी टीम इंडिया की जर्सी
भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी इस अनोखी लिस्ट में शामिल हैं. आईपीएल डेब्यू से पहले शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके थे. शमी ने जनवरी 2013 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. इसके बाद अप्रैल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें आईपीएल में मौका दिया, जहां उन्होंने तीन मैच खेले. इसके बाद शमी ने DC, PBKS, GT, SRH और LSG जैसी फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया.
---विज्ञापन---
IPL 2026 में शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला था. उन्होंने आईपीएल में अब तक खेले 132 मैचों में 145 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट में 229 विकेट, 108 वनडे में 206 विकेट और 25 टी20I मुकाबलों में 27 विकेट हासिल किए हैं. 2025 के बाद से शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
इस खास लिस्ट में अब सारांश जैन का नाम भी जुड़ गया है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के जरिए सारांश ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. सारांश ने अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है. सारांश ने अब तक खेले 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी में उनके नाम 188 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने 47 लिस्ट ए मैचों में 553 रन बनाने के साथ 38 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, 20 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं.
---विज्ञापन---
गौरतलब है कि सारांश जैन 2024, 2025 और 2026 की आईपीएल नीलामी के दौरान शॉर्टलिस्ट हुए थे, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. हालांकि, अब उन्होंने बिना आईपीएल में खेले ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू कर लिया है.
Saransh Jain has earned his maiden Test call-up 👏
Take a look at the new off-spinner, who set the stage on fire with his stunning 5/49 in the Duleep Trophy final. 👌 pic.twitter.com/VIlTxFDhAy
हिंदी न्यूज़/खेल/IPL में खेले बिना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 3 खिलाड़ी, लिस्ट में जुड़ा सरांश जैन का नाम
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.