IPL 2026: SRH के खिलाफ RR की जीत के बावजूद खुश नहीं हैं कप्तान रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा!

Riyan Parag Statement on Win: IPL 2026 में RR ने सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मैच में पराजित कर दिया. नॉकआउट मुकाबले में जीत के बावजूद भी RR के कप्तान रियान पराग खुश नहीं हैं. उनका बड़ा बयान सामने आया है.

Riyan parag (4)
1 / 6

Riyan Parag Statement on Win: IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने SRH को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है. राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फिर गेंद से जोफ्रा आर्चर ने बवाल मचाया. RR की जीत के बावजूद अपनी टीम के प्रदर्शन से कप्तान रियान पराग खुश नहीं हैं. मैच के बाद उनका बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन

RR ने 47 रन से जीता मैच

RR ने 47 रन से जीता मैच2 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 97 रन की पारी खेली, वहीं ध्रुव जुरेल ने 50 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. RR ने 47 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

किस बात से खुश नहीं हैं रियान पराग?

किस बात से खुश नहीं हैं रियान पराग?3 / 6

मैच के बाद रियान पराग ने इंटरव्यू दिया. वो RR के बल्लेबाजों से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, 'यह मैच काफी अच्छा रहा. मैं हर चीज परफेक्ट तरीके से करना पसंद करता हूं. मुझे पता था कि यह परफेक्ट मैच नहीं होगा. आज भी हम 260 रन जड़ सकते थे. हमें इस चीज पर काम करने की जरूरत है. वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की थी, हमें वैसे ही अंत करना चाहिए था.'

गेंदबाजों को दिया श्रेय

गेंदबाजों को दिया श्रेय4 / 6

रियान पराग ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और कहा, 'गेंद के साथ हमारे प्रदर्शन से मैं बहुत प्रभावित हूं. हमने इस मामले में अच्छा किया. पहले और दूसरे ओवर में उन्होंने काफी रन बना दिए. ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने शॉट लगाने शुरू किए. हालांकि, हमने बेहतरीन तरीके से वापसी की और सभी का प्रदर्शन बढ़िया था.'

विज्ञापन

'उन्हें अकेला छोड़ देता हूं...'

'उन्हें अकेला छोड़ देता हूं...'5 / 6

रियान पराग ने बताया कि वो वैभव सूर्यवंशी को कुछ नहीं बताते हैं. वो सूर्यवंशी को अपने अंदाज में खेलने देते हैं. उन्होंने कहा, 'अच्छी बात यह है कि हम ऐसी कोई बात नहीं करते. मैं उन्हें अकेला छोड़ देता हूं, ताकि वो इस पल का आनंद लें. उन्हें बल्लेबाजी पसंद है. इसी वजह से हम उन्हें नेट्स में काफी अभ्यास कराते हैं. वो इसके बाद जाकर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं.'

RR का क्वालीफायर 2 में किससे होगा सामना?

RR का क्वालीफायर 2 में किससे होगा सामना?6 / 6

राजस्थान रॉयल्स जीत के साथ क्वालीफायर 2 का हिस्सा बन गई है, जहां उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. दोनों टीमों के बीच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में यह मैच खेला जाएगा. विजेता टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन