R Praggnanandhaa Creates History: भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने शतरंज की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. प्रज्ञानानंद ने गुरुवार को सेंट लुइस में प्रतिष्ठित ग्रैंड चेस टूर का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ वह ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. फाइनल में प्रज्ञानानंद ने शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को 15-13 से हरा दिया. एक समय मुकाबले में 6 अंकों से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने जोरदार वापसी की और बाजी पलट दी.
प्रज्ञानानंद ने अंतिम दिन पलट दी बाजी
ग्रैंड चेस टूर के फाइनल के अंतिम दिन की शुरुआत में अमेरिका के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना 6 अंकों की मजबूत बढ़त बनाए हुए थे और प्रज्ञानानंद के लिए वापसी करना आसान नहीं था. हालांकि, भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर ने दबाव में कमाल का खेल दिखाया और दोनों रैपिड मुकाबले जीतकर कारुआना की बढ़त को खत्म कर दिया. इसके बाद ब्लिट्ज मुकाबलों में भी प्रज्ञानानंद ने अपनी लय बरकरार रखी.
दोनों खिलाड़ियों के बीच ब्लिट्ज मुकाबले ड्रॉ रहे, लेकिन कुल स्कोर में प्रज्ञानानंद ने 15-13 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानानंद ने अपनी पहली ग्रैंड चेस टूर ट्रॉफी और 200,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) की इनामी राशि अपने नाम की. इससे पहले उन्होंने हाल ही में सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब भी जीता था.
पहले ब्लिट्ज गेम में मिला था जीत का मौका
पहले ब्लिट्ज गेम में प्रज्ञानानंद के पाज मुकाबला जीतने का शानदार मौका था, लेकिन टाइम स्क्रैम्बल के चलते उनसे एक गलती हो गई. हालांकि, कारुआना भी इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और आखिर में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इससे पहले फाइनल के पहले क्लासिकल मुकाबले में कारुआना पूरी तरह से हावी रहे थे और उन्होंने 6-0 से जीत दर्ज की थी.
बुधवार को खेला गया दूसरा क्लासिकल मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके चलते अंतिम दिन रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबले शुरू होने से पहले कारुआना के पास प्रज्ञानानंद पर 6 अंकों की बढ़त थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी कर बाजी पलट दी और मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत की तैराकी टीम का हुआ ऐलान, एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत को मिला मौका
वेस्ली सो ने जीता तीसरे स्थान का मुकाबला
वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में वेस्ली सो ने विंसेंट कीमर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. रैपिड मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक जीत दर्ज की, जिससे मुकाबला रोमांचक बना रहा. हालांकि, ब्लिट्ज मुकाबलों में वेस्ली सो पूरी तरह हावी रहे और उन्होंने लगातार चारों मैच जीतकर जीत लगभग तय कर ली. अंत में वेस्ली सो ने 18-12 के कुल स्कोर के साथ विंसेंट कीमर को हराते हुए तीसरा स्थान अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- डायमंड लीग फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, रुमेश पथिरागे ने 92.07 मीटर के थ्रो से चौंकाया
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
4 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
4 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
5 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
5 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
6 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
6 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
6 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines