डायमंड लीग फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, रुमेश पथिरागे ने 92.07 मीटर के थ्रो से चौंकाया

Neeraj Chopra in Diamond League Finals: 27 अगस्त को हुए जुरिच डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन वह फाइनल का टिकट कटा चुके हैं. जुरिच डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे नंबर 1 रहे.

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा ने जुरिच डायमंड लीग खेले बिना फाइनल में बनाई जगह (Image: ANI)

विज्ञापन

Neeraj Chopra in Diamond League Finals: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल का टिकट कटा लिया है. वह 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे. नीरज 27 अगस्त को जुरिच डायमंड लीग का हिस्सा नहीं बने. इसके बावजूद भी उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. बता दें कि श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने जुरिच डायमंड लीग में 92.07 मीटर के थ्रो के जरिए खिताब पर कब्जा किया.

नीरज चोपड़ा ने बनाई डायमंड लीग फाइनल में जगह

गुरुवार को हुए जुरिच डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने हिस्सा लिया और वह 92.07 मीटर के थ्रो के साथ नंबर 1 बने थे. उनका रोम डायमंड लीग में फेंके गए 92.62 मीटर के थ्रो के बाद सबसे बेस्ट था. 21 अगस्त को हुए लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया था. दोहा डायमंड लीग में वह चौथे पायदान पर थे. वह 12 अंकों और छठे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए.

विज्ञापन

कैसे मिलते हैं अंक?

हर डायमंड लीग में टॉप 8 भाला फेंक खिलाड़ियों को अपनी रैंक के हिसाब से अंक मिलते हैं. क्वालीफाई सीरीज के अंत में जो सभी लीगों के अंक मिलाकर टॉप 6 में होता है, उसे डायमंड लीग के फाइनल में जगह मिलती है. नीरज को दोहा डायमंड लीग से 5 अंक और लुसाने डायमंड लीग से 7 अंक मिले, जिसके चलते उनका कुल स्कोर 12 पॉइंट रहा.

किन 6 खिलाड़ियों ने बनाई फाइनल में जगह?

  1. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) – 39 पॉइंट
  2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 35 पॉइंट
  3. केशॉर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) – 23 पॉइंट
  4. कर्टिस थॉम्पसन (यूनाइटेड स्टेट्स) – 20 पॉइंट
  5. जूलियस येगो (केन्या) – 13 पॉइंट
  6. नीरज चोपड़ा (भारत) – 12 पॉइंट

रुमेश पथिरागे का रहा है दबदबा

श्रीलंका के भाला फेंक एथलीट रुमेश पथिरागे का क्वालिफाइंग राउंड में दबदबा रहा है. उन्होंने कुल 5 लीगों में हिस्सा लेते हुए 39 अंक कमाए. रबाट डायमंड लीग में रुमेश 85.97 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर आए थे. इसके अलावा उन्होंने इस साल हुई अन्य चार डायमंड लीग में जीत दर्ज की है. यह चीज दर्शाती है कि पथिरागे इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक भाला फेंक एथलीट हैं. हाल ही में वह कॉमनवेल्थ गेम्स में 89.75 मीटर के शानदार थ्रो के जरिए गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए थे, वहीं नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ