आर प्रज्ञाननंदा ने रचा नया इतिहास, ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

R Praggnanandhaa: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने सेंट लुइस में ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. प्रज्ञानानंद ने फाइनल में अमेरिका के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है. वह ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

R Praggnanandhaa

प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड चेस टूर जीतकर रचा इतिहास (PIC Credit - X)

R Praggnanandhaa Creates History: भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने शतरंज की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. प्रज्ञानानंद ने गुरुवार को सेंट लुइस में प्रतिष्ठित ग्रैंड चेस टूर का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ वह ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. फाइनल में प्रज्ञानानंद ने शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को 15-13 से हरा दिया. एक समय मुकाबले में 6 अंकों से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने जोरदार वापसी की और बाजी पलट दी.

विज्ञापन

प्रज्ञानानंद ने अंतिम दिन पलट दी बाजी

ग्रैंड चेस टूर के फाइनल के अंतिम दिन की शुरुआत में अमेरिका के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना 6 अंकों की मजबूत बढ़त बनाए हुए थे और प्रज्ञानानंद के लिए वापसी करना आसान नहीं था. हालांकि, भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर ने दबाव में कमाल का खेल दिखाया और दोनों रैपिड मुकाबले जीतकर कारुआना की बढ़त को खत्म कर दिया. इसके बाद ब्लिट्ज मुकाबलों में भी प्रज्ञानानंद ने अपनी लय बरकरार रखी.

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों के बीच ब्लिट्ज मुकाबले ड्रॉ रहे, लेकिन कुल स्कोर में प्रज्ञानानंद ने 15-13 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानानंद ने अपनी पहली ग्रैंड चेस टूर ट्रॉफी और 200,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) की इनामी राशि अपने नाम की. इससे पहले उन्होंने हाल ही में सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब भी जीता था.

पहले ब्लिट्ज गेम में मिला था जीत का मौका

पहले ब्लिट्ज गेम में प्रज्ञानानंद के पाज मुकाबला जीतने का शानदार मौका था, लेकिन टाइम स्क्रैम्बल के चलते उनसे एक गलती हो गई. हालांकि, कारुआना भी इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और आखिर में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इससे पहले फाइनल के पहले क्लासिकल मुकाबले में कारुआना पूरी तरह से हावी रहे थे और उन्होंने 6-0 से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

बुधवार को खेला गया दूसरा क्लासिकल मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके चलते अंतिम दिन रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबले शुरू होने से पहले कारुआना के पास प्रज्ञानानंद पर 6 अंकों की बढ़त थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी कर बाजी पलट दी और मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत की तैराकी टीम का हुआ ऐलान, एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत को मिला मौका

वेस्ली सो ने जीता तीसरे स्थान का मुकाबला

वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में वेस्ली सो ने विंसेंट कीमर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. रैपिड मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक जीत दर्ज की, जिससे मुकाबला रोमांचक बना रहा. हालांकि, ब्लिट्ज मुकाबलों में वेस्ली सो पूरी तरह हावी रहे और उन्होंने लगातार चारों मैच जीतकर जीत लगभग तय कर ली. अंत में वेस्ली सो ने 18-12 के कुल स्कोर के साथ विंसेंट कीमर को हराते हुए तीसरा स्थान अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ