'भारत को उनकी जरूरत पड़ेगी', 4 साल से बाहर इस तेज गेंदबाज की वापसी पर आर अश्विन का बड़ा बयान

Ravichandran Ashwin: आर अश्विन ने भारतीय मैनेजमेंट को सुझाव दिया है और 4 साल से टीम इंडिया से दूर चल रहे तेज गेंदबाज की वापसी को लेकर बयान दिया है. अश्विन का मानना है कि इस तेज गेंदबाज की जरूरत भारत को वनडे विश्व कप 2027 में पड़ने वाली है.

Image Credit: X

Image Credit: X

R Ashwin: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अब सभी टीमें अपने-अपने प्लान तैयार करने में जुट गई हैं. 30 जुलाई को आईसीसी ने भी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के वेन्यू का ऐलान कर दिया. कुल 12 मैदानों पर ये मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसे में भारतीय टीम को लेकर पूर्व खिलाड़ी भी अपने-अपने सुझाव दे रहे हैं. अब आर अश्विन ने टीम इंडिया से 4 साल से दूर चल रहे गेंदबाज की वकालत की है.

विज्ञापन

आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

आर अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की वकालत की है, जो 4 साल से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. अश्विन को लगता है कि टीम इंडिया को उनकी जरूरत वर्ल्ड कप 2026 में पड़ेगी. भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अश्विन ने उन्हें फर्स्ट क्लास, लिस्ट A और टी-20 मैच खेलने की सलाह दी है. उन्होंने ये भी कहा कि मैं खुद उनसे बात करूगां.

विज्ञापन

अश्विन ने कहा “भुवनेश्वर कुमार के लिए हां. मैं उनसे बात करूंगा, मैं उनसे सभी टूर्नामेंट खेलने की कहूंगा- फर्स्ट क्लास, विजय हजारे ट्रॉफी, सब कुछ. साउथ अफ्रीका के लिए उन्हें उनके प्राइम में ले जाना चाहूंगा. मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी.”

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए. आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी रहे थे. उन्होंने टीम को दूसरी ट्रॉफी जिताने में अहम किरदार प्ले किया. भुवी ने इस सीजन खेले गए 16 मैच में 28 विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2025 में भी भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे. भुवी लगातार अपनी स्विंग गेंदबाजी से आईपीएल में जलवा बिखेर रहे हैं. भुवी के पास तीनों ही प्रारूपों का अनुभव है. उनकी वापसी से टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ