आर अश्विन पर लगा बॉल टेम्परिंग का आरोप, विरोधी टीम ने कर दी शिकायत, मुश्किल में फंसा भारतीय दिग्गज

R Ashwin: भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज आर अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भाग ले रहे हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट में उनके ऊपर गेंद से छेड़खानी का आरोप लगा है। विरोधी टीम ने आर अश्विन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Cricket News (57)

R Ashwin: आईपीएल 2025 के बाद भारत के अलग-अलग राज्यों में टी-20 प्रीमियर लीग हो रही है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 का भी रोमांच जारी है। इस लीग में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों के अलावा लोकल खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में 500 से अधिक विकेट लेने वाले आर अश्विन भी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन वह फिलहाल मुसीबतों में गिरफ्तार हो गए हैं। उनके ऊपर बॉल से छेड़छानी का आरोप लगा है।

विज्ञापन

मुश्किलों में फंसे आर अश्विन

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में आर अश्विन डिंडीगुल ड्रैगंस की कमान संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर अश्विन पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया गया है। उनके ऊपर मदुरै पैंथर्स ने बॉल से छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद आर अश्विन की टेंशन बन चुकी है। मदुरै पैंथर्स की सीईओ ने टीएनपीएल को इसे लेकर लिखा कि बॉल टेम्परिंग का एक सीरियस केस हमारे रीसेंट मैच में देखने को मिला जो कि हमने डिंडीगुल ड्रैगंस के खिलाफ खेला था। लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी डिंडीगुल टीम ने बॉलबॉल टैम्परिंग की। तौलिए की मदद से गेंद पर केमिकल लगाया गया। हमारी टेक्निकल टीम इस मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है। हम अपनी रिपोर्ट को जल्द ही पेश करेंगे।

विज्ञापन

सीईओ प्रसन्ना कन्नन ने क्या कहा?

आर अश्विन के बॉल बॉल टेम्परिंग मामले पर तमिलनाडु प्रीमियर लीग के सीईओ प्रसन्ना कन्नन ने इंडियन एक्सप्रेस से अपनी बातचीत में कहा कि उनकी तरफ से हमारे पास कंप्लेंट आई है और हमने उसे देख लिया है। हालांकि मैच खत्म होने के 24 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करानी होती है लेकिन फिर भी हमने इसे स्वीकार किया है और लगाए गए आरोपों से सबूत मांगे हैं। अगर उनकी शिकायत में किसी तरह की सच्चाई होती है तो हमारी तरफ से एक इंडीपेंडेंट कमेटी बनाई जाएगी। लेकिन अगर वो एविडेंस नहीं दे पाते हैं तो उनको सैंकशन झेलना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ