हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को हराकर बनीं चैंपियन

PV Sindhu: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन सुपर 500 का खिताब अपने नाम कर लिया है. सिंधु ने फाइनल में डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेरफेल्ट को 21-12, 21-14 से हराया. इसी के साथ वह हाइलो ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं.

विज्ञापन
पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब (PIC Credit - X)

PV Sindhu Wins Hylo Open Super 500 Title: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का दम दिखाते हुए इतिहास रच दिया है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने रविवार (1 नवंबर) को जर्मनी में आयोजित हाइलो ओपन सुपर 500 के फाइनल में डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेरफेल्ट को सीधे गेमों में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह इस सीजन में उनका दूसरा BWF खिताब है. इससे पहले सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था.

फाइनल मुकाबले में दुनिया की 8वें नंबर की सिंधु ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाया और महज 39 मिनट में 25वीं रैंकिंग वाली डेनमार्क की खिलाड़ी को 21-12, 21-14 से हरा दिया. इसी के साथ सिंधु हाइलो ओपन सुपर 500 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं. वहीं, इस जीत के साथ सिंधु के खाते में 9200 रैंकिंग अंक भी जुड़ गए हैं. इससे BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की उनकी दावेदारी को मजबूती मिली है.

फाइनल में पीवी सिंधु ने केयर्सफेल्ट को दी मात

हाइलो ओपन सुपर 500 के फाइनल मुकाबले के पहले गेम में पीवी सिंधु ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. सिंधु ने क्रॉस कोर्ट विनर लगाकर अपना खाता खोला, लेकिन कुछ गलतियों के चलते लाइन ने स्कोर 3-3 कर दिया. इसके बाद सिंधु ने शानदार शॉट्स और तेज नेट प्ले के जरिए मैच पर पकड़ बना ली. पहले गेम के ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी 11-8 से आगे थीं. इसके बाद भी उन्होंने लगातार अंक हासिल किए और स्कोर 17-12 तक पहुंचा दिया. सिंधु ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला गेम 21-12 से जीत लिया. इसके बाद दूसरे गेम में भी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और शुरुआत में ही 6-3 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

हालांकि, लाइन ने वापसी करते हुए स्कोर 6-7 कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही मुकाबले पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया. लाइन की नेट पर की गई गलतियों का सिंधु ने भरपूर फायदा उठाया. उन्होंने लगातार अंक बटोरते हुए 17-11 की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद सिंधु को 6 चैंपियनशिप पॉइंट मिले. डेनमार्क की खिलाड़ी की एक और गलती के साथ भारतीय शटलर ने दूसरा गेम 21-14 से जीत लिया. इस तरह सिंधु ने पांच लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में सीधे गेमों में जीतकर हाइलो ओपन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें- कौन हैं मनीषा भानवाला? वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला रेसलर

4 साल बाद एक सीजन में सिंधु ने जीते दो खिताब

इससे पहले पीवी सिंधु ने इसी साल जुलाई में जापान ओपन 2026 का खिताब अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को हराकर ट्रॉफी जीती थी. दिसंबर 2024 के बाद यह सिंधु का पहला BWF खिताब था. साथ ही उन्होंने अपने करियर का पहला सुपर 750 खिताब भी हासिल किया था. अब हाइलो ओपन का खिताब जीतने के साथ ही सिंधु ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. साल 2022 के बाद यह पहला मौका है, जब पूर्व विश्व चैंपियन ने एक ही सीजन में दो BWF खिताब अपने नाम किए हैं. बता दें कि, सिंधु ने पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन वहां उन्हें रनरअप बनकर संतोष करना पड़ा था. हाइलो ओपन में उन्होंने कोई गलती नहीं की और खिताब जीतकर शानदार वापसी की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी’, सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान, जमकर सुनाई खरी-खोटी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola