---विज्ञापन---

खेल angle-right

PBKS vs MI: पंजाब ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जा रहा है।

---विज्ञापन---

PBKS vs MI: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई और पंजाब के लिए ये मैच करो या मरो का है। जीतने वाली टीम 3 जून को फाइनल खेलेगी, जहां उसका सामना आरसीबी से होगा। हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 से खत्म हो जाएगा। मैच शुरु होने से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ, आज सिक्का पंजाब के पक्ष में गिरा।

पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम में धाकड़ खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की एंट्री हुई है, जबकि मुंबई इंडियंस में भी एक बदलाव हुआ है। मुंबई में रीस टॉपले को मौका मिला है।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

---विज्ञापन---

क्या बोले हार्दिक पंड्या?

हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और परिस्थितियों का आकलन करना होगा। यह सपाट हो गया है। अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो आपको कुछ मदद मिलेगी। हम कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। एक दिन का ब्रेक, यह कठिन है लेकिन हम जानते हैं कि क्या करना है। हम खेल के बाद बहुत सुबह आए, ज्यादातर खिलाड़ी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। हमें एक बदलाव करना पड़ा। टॉपली आए, ग्लीसन को थोड़ी परेशानी हुई।

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे और विकेट भी कवर के नीचे था। यह एक नया खेल है, हमारी मानसिकता जीत के लिए मैदान पर उतरना है। माहौल बेहतरीन है। युजी मैदान में उतरेंगे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 01, 2025 07:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola