हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में होगी पंजाब किंग्स के कोच की एंट्री! गौतम गंभीर के साथ निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 के बाद पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ का एक अहम सदस्य भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकता है. उन्हें गौतम गंभीर की टीम में स्पिन-बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है.

विज्ञापन
Gautam Gambhir

IPL 2026, Team India: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ का एक अहम सदस्य जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन सकता है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम इस सीजन शानदार लय में दिख रही है. PBKS ने शुरुआती 10 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इसी बीच खबर है कि टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले को टीम इंडिया के कोचिंग सेटअप में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में होगा बदलाव

IPL के बाद टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी और उससे पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस समय गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं. गंभीर की टीम में सीतांशु कोटक बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि रयान टेन डोएस्केट सहायक कोच की भूमिका में हैं.

वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल गेंदबाजी कोच और टी दिलीप फील्डिंग कोच हैं. हालांकि, टीम इंडिया के पास फिलहाल कोई स्पेशलिस्ट स्पिन बॉलिंग कोच नहीं है. ऐसे में बीसीसीआई इस कमी को पूरा करने के लिए साईराज बहुतुले को टीम से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि गंभीर ने इस पद के लिए बाहुतुले के नाम की सिफारिश की है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के स्पिन विभाग को किया है मजबूत

53 साल के साईराज बहुतुले अपनी स्पिन-बॉलिंग कोचिंग के हुनर ​​के लिए काफी मशहूर हैं. वह इस समय पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच हैं, जहां उन्होंने युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार जैसे स्पिनरों के प्रदर्शन को निखारने में अहम भूमिका निभाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुतुले की बीसीसीआई अधिकारियों और गौतम गंभीर के साथ बातचीत हो चुकी है और आईपीएल खत्म होने के बाद वह भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

बहुतुले इससे पहले भारत-ए टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं. उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी कई साल तक काम किया. इसके अलावा, वह राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ कोचिंग भूमिका निभा चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने केरल, बंगाल और गुजरात जैसी टीमों को कोचिंग दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Suryakumar Yadav ने खुद डुबोई अपनी नैया! इन 5 वजहों से छिनी जा सकती है कप्तानी

साईराज बहुतुले का क्रिकेट करियर

साईराज भारतीय घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 188 फर्स्ट क्लास, 143 लिस्ट-ए और 12 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने मुंबई, महाराष्ट्र और असम जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया और सभी फॉर्मेट मिलाकर 837 विकेट अपने नाम किए. सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बहुतुले निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी थे.

उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6176 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. बहुतुले ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 5 विकेट लिए और 62 रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL-19 में बिना खेले ही एमएस धोनी ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड कि हर बिहारी के साथ हो रही तुलना, बन गए इस मामले में नंबर-1

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola