IPL-19 में बिना खेले ही एमएस धोनी ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड कि हर बिहारी के साथ हो रही तुलना, बन गए इस मामले में नंबर-1

आईपीएल 2026 में एमएस धोनी के फैंस उन्हें मैच में खेलते हुए देखने के लिए तरस गए हैं. सीएसके के हर मैच में थाला के फैंस उनका इंतजार करते हैं. लेकिन माही हर बार अपने फैंस को निराश कर देते हैं. अब आईपीएल में बिना खेले ही धोनी ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

Cricket News - 2026-05-08T151437.855

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में एमएस धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. वजह है उनकी इंजरी. धोनी के फैंस उनके खेलने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन धोनी ने सीएसके के लिए अब तक एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि सीएसके ने इस सीजन अपने 10 मैच खेल लिए हैं. हालांकि आईपीएल 2026 के बीच धोनी ने बिना एक भी मैच खेले बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

विज्ञापन

धोनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर बिहार और झारखंड राज्यों में सबसे अधिक व्यक्तिगत टैक्स दिए हैं. पिछले साल भी धोनी ने झारखंड और बिहार में व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा टैक्स दिए थे. खास बात ये है कि धोनी केवल आईपीएल खेलते हैं और वह साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. बिहार-झारखंड के आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त , डॉ. डी. सुधाकरा राव ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

राव ने कहा “पिछले वित्तीय वर्ष में बिहार और झारखंड को मिलाकर एमएस धोनी सबसे अधिक व्यक्तिगत करदाता थे. वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड से कुल संग्रह लगभग 20,000 करोड़ रुपये था, जिसमें से 12,000 करोड़ रुपये केवल झारखंड से एकत्र किए गए थे.”

धोनी की गैरमौजूदगी में कैसा है सीएसके का प्रदर्शन?

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके ने खेले गए 10 मैच में से 5 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. हालांकि सीएसके के फैन एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए बेताब हैं. धोनी ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए 24.50 की औसत के साथ 196 रन बनाए थे. जबकि ओवर ऑल उन्होंने अब तक खेले गए 278 आईपीएल मैच में 5439 रन बनाए हैं. उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ