---विज्ञापन---

खेल angle-right

Suryakumar Yadav ने खुद डुबोई अपनी नैया! इन 5 वजहों से छिनी जा सकती है कप्तानी

Suryakumar Yadav: भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 एशिया कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है. यहां जानिए वो 5 कारण, जिनकी वजह से सूर्या से कप्तानी छिनी जा सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

Suryakumar Yadav India T20 Captaincy: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. इससे पहले सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को 2025 एशिया कप का खिताब भी जिताया था, लेकिन अब उनकी टी20 कप्तानी खतरे में बताई जा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI अब लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुका है, जिसके लिए बोर्ड भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव करने का विचार भी कर रहा है.

सूर्या पिछले दो साल से टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब उनसे यह जिम्मेदारी छिनने वाली है. हालांकि, सूर्या की कप्तानी का जीत प्रतिशत शानदार रहा है, लेकिन उनकी खराब फॉर्म, फिटनेस और बल्लेबाजी में गिरावट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आइए जानते हैं वो 5 बड़ी वजहें, जिनकी वजह से उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

1. बड़े टूर्नामेंट में नहीं चला बल्ला

सूर्यकुमार यादव ने भारत को एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 तो जिताया, लेकिन इन दोनों टूर्नामेंट में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. एशिया कप 2025 में उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 72 रन बनाए, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में 252 रन ही उनके बल्ले से निकले. अमेरिका के खिलाफ एक बड़ी पारी को छोड़ दें तो वह लगातार संघर्ष करते नजर आए.

2. बड़ी टीमों के खिलाफ रहे फ्लॉप

एक कप्तान से उम्मीद होती है कि वह बड़े मुकाबलों में टीम को आगे से लीड करे, लेकिन सूर्या यहां कमजोर साबित हुए हैं. इंग्लैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 197 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ उनके आंकड़े काफी बेहतर रहे हैं.

---खबर नीचे जारी है---

3. कप्तानी के बाद गिरा औसत और स्ट्राइक रेट

‘मिस्टर 360’ के नाम से जाने जाने वाले सूर्या कप्तान बनने से पहले T20 क्रिकेट में बेहद खतरनाक बल्लेबाज माने जाते थे. उनका औसत 43.60 और स्ट्राइक रेट 168.75 का था. लेकिन कप्तानी मिलने के बाद उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. अब उनका औसत 25.88 और स्ट्राइक रेट 152.03 रह गया है. साफ है कि कप्तानी का दबाव उनकी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी पर असर डाल रहा है.

4. कप्तान बनने के बाद नहीं लगाया एक भी शतक

सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी मिलने से पहले 4 टी20 इंटरनेशनल शतक लगाए थे, लेकिन कप्तान बनने के बाद वह एक भी सेंचुरी नहीं बना सके. उनके बल्ले से इस दौरान सिर्फ 6 अर्धशतक निकले हैं, जो उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए काफी कम माना जा रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

5. क्रीज पर नहीं टिक पा रहे सूर्या

पहले सूर्या हर पारी में औसतन 22 गेंदें खेलते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 17 गेंदों तक पहुंच गया है. वह लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक पा रहे, जिससे टीम की बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ रहा है. उनकी कलाई की चोट ने भी उनके पसंदीदा शॉट्स लैप और स्कूप पर असर डाला है.

ये भी पढ़ें- IPL के वो 5 खिलाड़ी जो अपने पहले ही मैच के बाद बन गए सुपरस्टार, क्रिकेट जगत को कर दिया था हैरान

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए कप्तान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को भविष्य के टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने आईपीएल में लगातार शानदार कप्तानी की है और टीम मैनेजमेंट उनके नेतृत्व से काफी प्रभावित बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित किया है.

---खबर नीचे जारी है---

सूर्या का टी20 इंटरनेशनल करियर

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने 107 टी20 पारियों में 36.35 की औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं. उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट के बाद भी मैदान से बाहर, IPL 2026 में बेंच गर्म कर रहे ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारतीय

First published on: May 08, 2026 02:15 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola