IPL 2025 Mega Auction: युजवेंद्र चहल की हुई बल्ले-बल्ले, मेगा ऑक्शन में भारतीय स्पिनर पर जमकर बरसा पैसा

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल की बल्ले-बल्ले हो गई है। चहल के नाम पर जमकर बोली लगी और उन्हें आखिर में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया।

Untitled design - 2024-11-24T171556.417

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल की बल्ले-बल्ले हो गई है। चहल के नाम पर जमकर बोली लगी और उन्हें आखिर में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया। चहल को मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, आईपीएल में चहल का रिकॉर्ड कमाल का रहा है और वह इस लीग में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

चहल हुए मालामाल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल मालामाल हो गए हैं। चहल के नाम पर कई टीमों ने बोली लगाई, लेकिन आखिरी बाजी पंजाब किंग्स मारने में सफल रही। चहल को पंजाब ने 18 करोड़ की मोटी रकम खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है। चहल को टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शुरुआत में जोरदार जंग देखने को मिली। इसके बाद पंजाब ने भारतीय स्पिनर के लिए बोली लगाना शुरू किया।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने चहल के लिए 14 करोड़ की बोली लगाई, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी स्पिन गेंदबाज के नाम में दिलचस्पी दिखाई। एसआरएच ने 15.75 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन पंजाब आखिर में 18 करोड़ की मोटी बोली लगाने के साथ ही बाजी मारने में सफल रही। पंजाब ने इससे पहले श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, अर्शदीप सिंह के लिए टीम ने 18 करोड़ रुपये खर्च किए।

विज्ञापन

राजस्थान ने किया था रिलीज

राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले युजवेंद्र चहल को रिलीज कर दिया था। चहल का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। 15 मैचों में चहल ने 18 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, इसके बावजूद राजस्थान ने चहल को रिलीज कर दिया था। बीच के ओवरों में विकेट चटकाने के साथ-साथ चहल पिछले दो सीजन में डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। चहल आईपीएल 2025 में अब पंजाब की जर्सी में अपनी स्पिन का जादू बिखरते हुए नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ