CSK vs MI मैच में क्या एमएस धोनी और रोहित शर्मा की होगी वापसी? सामने आई बड़ी अपडेट

CSK vs MI: आईपीएल 2026 में आज (2 मई) चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मुकाबले में सबकी नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी पर टिकी होंगी. दोनों दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे हैं. मैच से पहले दोनों टीमों के कोचों ने धोनी और रोहित के फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है.

MS Dhoni and Rohit Sharma
1 / 7
MS Dhoni and Rohit Sharma

CSK vs MI, MS Dhoni-Rohit Sharma: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में आज यानी शनिवार, 2 मई को लीग इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला चेन्नई में एमए चिदंबरम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या आज एमएस धोनी और रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं?  

विज्ञापन

चोट के कारण धोनी-रोहित चल रहे हैं बाहर

चोट के कारण धोनी-रोहित चल रहे हैं बाहर2 / 7

CSK के पूर्व कप्तान एसएस धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जबकि मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर हैं. हालांकि, दोनों मैच से पहले मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. वहीं, इस अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कोचों ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के फिटनेस पर अपडेट

रोहित शर्मा के फिटनेस पर अपडेट3 / 7

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला टीम की मेडिकल यूनिट की सलाह पर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रोहित की रिकवरी अच्छी चल रही है और वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कोच ने यह भी जोड़ा कि उनकी फिटनेस पर रोजाना नजर रखी जा रही है और अंतिम फैसला उनकी स्थिति देखकर ही लिया जाएगा.

धोनी की वापसी पर अपडेट

धोनी की वापसी पर अपडेट4 / 7

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने जानकारी दी कि एमएस धोनी की पिंडली की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं. उन्होंने कहा कि पूरा चेन्नई इस सीजन में धोनी की वापसी का इंतजार कर रहा है. 44 साल के धोनी पिछले तीन हफ्तों से चोट के कारण बाहर हैं, लेकिन उनकी रिकवरी के दौरान रनिंग और फिटनेस पर खास काम किया गया है.

विज्ञापन

आज धोनी खेलेंगे या नही?

आज धोनी खेलेंगे या नही?5 / 7

कोच हसी ने यह भी साफ किया कि धोनी की वापसी मुंबई के खिलाफ होगी या उसके बाद के मैच में, इस पर अभी कुछ तय नहीं है. हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही धोनी अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होंगे, वह खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे.

पॉइंट्स टेबल में CSK और MI का बुरा हाल

पॉइंट्स टेबल में CSK और MI का बुरा हाल6 / 7

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. चेन्नई ने अब तक खेले 8 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की और 5 मैच गंवाए हैं. CSK फिलहाल 6 अकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. वहीं, मुंबई ने भी अब तक 8 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है. मुंबई की टीम 6 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है.

विज्ञापन

CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड7 / 7

चेन्नई और मुंबई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 40 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं और 21 मैचों में मुंबई को जीत मिली है. 2023 से सीएसके का मुंबई के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है और 6 में से 5 मैच जीते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन